फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तर प्रदेश में 10 बार लग चुका है राष्ट्रपति शासन

उत्तर प्रदेश में 10 बार लग चुका है राष्ट्रपति शासन

उत्तर प्रदेश में पहली बार राष्ट्रपति शासन 25 फरवरी 1968 से 26 फरवरी 1969 तक लगाया गया था। राज्य में यह पहला मौका था जब एक साल दो दिन की अवधि तक के लिए राष्ट्रपति शासन लगा। इसके बाद 1 अक्टूबर, 1970...

उत्तर प्रदेश में 10 बार लग चुका है राष्ट्रपति शासन
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 20 Sep 2016 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में पहली बार राष्ट्रपति शासन 25 फरवरी 1968 से 26 फरवरी 1969 तक लगाया गया था। राज्य में यह पहला मौका था जब एक साल दो दिन की अवधि तक के लिए राष्ट्रपति शासन लगा।

इसके बाद 1 अक्टूबर, 1970 से 18 अक्टूबर, 1970 तक यानी 18 दिन के लिए यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाया गया। इस दौरान विधान सभा को निलम्बित किया गया।

इसके बाद उत्तर प्रदेश में तीसरी बार 13 जून, 1973 से 8 नवम्बर, 1973 तक राष्ट्रपति शासन लगाया गया। कुल मिलाकर 4 महीने 25 दिन के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया गया।  इस दौरान विधान सभा को निलम्बित किया गया।

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन 1952 से अब तक

क्रम संख्या                 अवधि                                 समयावधि
पहली बार    25 फरवरी. 1968 से 26 फरवरी. 1969 तक
विधान सभा निलम्बित तथा 15 अप्रैल. 1968 को विधान सभा भंग    1 वर्ष 02 दिन

दूसरी बार    1 अक्टूबर, 1970 से 18 अक्टूबर, 1970 तक
विधान सभा निलम्बित    18 दिन

तीसरी बार    13 जून, 1973 से 8 नवम्बर, 1973 तक
विधान सभा निलम्बित    4 माह 25 दिन

चौथी बार    30 नवम्बर, 1975 से 21 जनवरी, 1976 तक
विधान सभा निलम्बित    1 माह 22 दिन

पाचवीं बार    30 अप्रैल, 1977 से 23 जून, 1977 तक
विधान सभा भंग    1 माह 24 दिन

छठी बार    17 फरवरी, 1980 से 9 जून, 1980 तक
विधान सभा भंग    3 माह 21 दिन

सातवीं बार    6 दिसम्बर, 1992 से 4 दिसम्बर, 1993 तक
विधान सभा भंग    11 माह 29 दिन

आठवीं बार    18 अक्टूबर, 1995 से 17 अक्टूबर, 1996 तक
18 अक्टूबर, 1995 को निलम्बित 27 अक्टूबर, 1995 को विधान सभा भंग    11 माह 29 दिन

नौवीं बार    17 अक्टूबर, 1996 से 21 मार्च, 1997 तक
विधान सभा निलम्बित    5 माह 04 दिन

दसवीं बार    08 मार्च,2002 से 03 मई 2002 तक
विधान सभा निलम्बित    1 माह 25 दिन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें