फोटो गैलरी

Hindi Newsवीर नारियों सहित असहाय परिवार को मिलेगी मदद : ब्रिगेडियर

वीर नारियों सहित असहाय परिवार को मिलेगी मदद : ब्रिगेडियर

सेना का उद्देश्य हर हाल में सैनिक परिवार को हर संभव सहयोग देना है। वीर नारियों सहित वैसे सैनिक परिवार जो असहाय व जरुरतमंद है। उनकी बेटी की शादी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वावलंबी बनाने को मदद किए...

वीर नारियों सहित असहाय परिवार को मिलेगी मदद : ब्रिगेडियर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Apr 2017 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

सेना का उद्देश्य हर हाल में सैनिक परिवार को हर संभव सहयोग देना है। वीर नारियों सहित वैसे सैनिक परिवार जो असहाय व जरुरतमंद है। उनकी बेटी की शादी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वावलंबी बनाने को मदद किए जाएंगे। सेना ने ऐसी ही सेवा की योजना तैयार की। योजना के तहत यह प्रथम कार्यक्रम है। आगे वृहत कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। यह बात ब्रिगेडियर संजीव सोनी पंजाब रेजिमेंट कमांडर ने कही।

ब्रिगेडियर सोनी 31 मार्च को पीआरसी में आयोजित सेवा कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का उद्देश्य रामगढ़ और आस पास क्षेत्र के वीर नारियों को आर्थिक मदद के साथ साथ उनकी समस्यों को जानना और दस्तावेजों से संबधित शिकायतों का उचित परामर्श के साथ निराकरण करना था। ब्रिगेडियर सोनी ने वीर नारियों को नई लाभकारी योजनाओं, लाभकारी पेंशन संबधित योजनाओं की जानकारी दी।

द्वितीय विश्वयुद्ध सेना की बेवा और पुत्री की फरियाद सुनी गई

कार्यक्रम में द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिक सुजा खान की पत्नी बीबी शमीमा और पुत्री तबस्सुम उपस्थित हुई। सैन्य अधिकारी को आप बीती सुनाई। 80 वर्षीय बीबी शमीमा का कहना था। जिला सैनिक बोर्ड की लापरवाही से समय पर सहयोग नहीं मिला। उसके पति का देहांत सितंबर 2011 में हुआ। बेवा को मिलने वाला सहायता राशि एक वर्ष विलंब से मिल रहा है। जबकि पति की मृत्यु वर्ष से आर्थिक सहयोग मिलना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें