फोटो गैलरी

Hindi Newsसरैया टोला में बन रहा है आकर्षक और गगनचुंबी पूजा पंडाल

सरैया टोला में बन रहा है आकर्षक और गगनचुंबी पूजा पंडाल

जयनगर पंचायत के सरैया टोला में इस वर्ष मां दुर्गे की प्रतिमा तो आकर्षक बन ही रही है। वहीं बन रहे गगनचुंबी पूजा पंडाल लोगों को आकर्षित कर रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष रामबलि जी, सचिव सोहन प्रसाद,...

सरैया टोला में बन रहा है आकर्षक और गगनचुंबी पूजा पंडाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 31 Mar 2017 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

जयनगर पंचायत के सरैया टोला में इस वर्ष मां दुर्गे की प्रतिमा तो आकर्षक बन ही रही है। वहीं बन रहे गगनचुंबी पूजा पंडाल लोगों को आकर्षित कर रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष रामबलि जी, सचिव सोहन प्रसाद, उपाध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद, कोषाध्यक्ष संजय प्रसाद आदि ने बताया कि पूजा पंडाल की लंबाई 60 फीट, चौड़ाई 50 फीट और ऊंचाई 55 फीट है। पूजा पंडाल बंगाल के कारीगर दिलीप बाउरी की टीम बना रही है।

दूसरी ओर यहां पर मीना बाजार लगाया जा रहा है। जिसमें ब्रेक डांस, झूला, नाव और बच्चों के लिए मिक्की माउस आकर्षण का केंद्र होगा। पूजा को सफल बनाने में सोनू गिरी, त्रिलोकी गिरी, गजानंद प्रसाद, हरि प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, दुर्गाचरण प्रसाद, कन्हाई प्रसाद, अमोद प्रसाद, परमेश्वर प्रसाद गुप्ता, जनक प्रसाद, जयंत, सीताराम, भवानी, जगनारायण प्रसाद आदि भरपूर सहयोग कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें