फोटो गैलरी

Hindi Newsदूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार

दूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार

खनन प्रभाग के समस्त कर्मचारियों की ओर से लगाई गए जुर्माने के खिलाफ दूसरे दिन भी वन विकास निगम के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। वहीं धरना स्थल पहुंचे विधायक से समस्या का निदान की मांग की गई।...

दूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Apr 2017 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

खनन प्रभाग के समस्त कर्मचारियों की ओर से लगाई गए जुर्माने के खिलाफ दूसरे दिन भी वन विकास निगम के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। वहीं धरना स्थल पहुंचे विधायक से समस्या का निदान की मांग की गई। मंगलवार को वन विकस निगम परिसर में हुए धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि वन विभाग द्वारा निगम पर 6 करोड़ का जुर्माना लगाने का विरोध किया। उन्होंने कहा निगम के प्रबंधतंत्र की ओर से की गई कार्रवाई जब तक वापस नहीं ली जाती तब तक खनन कार्य का विरोध करेंगे। इस संबंध में सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. गिरीश चंद्र पंत के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक पर सकारात्मक जबाव नहीं देने का आरोप लगाया। कहा जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक वह कार्य नहीं करेंगे। इस दौरान ध्यान सिंह अधिकारी, प्रमोद शर्मा, चंदन राम, चंदन सिराणी, प्रमोद पांडे, कुबेर सिंह रावत, देवी राम, मोहन सिंह चैहान, अनिल अधिकारी, पीपीएस बौझा, पूरन सिंह बिष्ट, महेश तिवाड़ी, हरीश चंद्र ध्यानी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें