फोटो गैलरी

Hindi Newsआज सुबह छह बजे से 17 की देर रात तक शहर में निषेधाज्ञा

आज सुबह छह बजे से 17 की देर रात तक शहर में निषेधाज्ञा

15 फरवरी की सुबह छह बजे से तीन दिनों के लिए पूरे रांची नगर निगम क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान किसी भी प्रकार के व्यवधान को रोकने के लिए पूरे शहरी क्षेत्र...

आज सुबह छह बजे से 17 की देर रात तक शहर में निषेधाज्ञा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Feb 2017 12:21 PM
ऐप पर पढ़ें

15 फरवरी की सुबह छह बजे से तीन दिनों के लिए पूरे रांची नगर निगम क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान किसी भी प्रकार के व्यवधान को रोकने के लिए पूरे शहरी क्षेत्र में धारा -144 लागू किया गया है। इस दौरान 17 फरवरी की देर रात तक एक साथ पांच और इससे अधिक लोगों के साथ चलने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही शहर में धरना प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली, मानव शृंखला और बैठक करने पर भी रोक पर लगा दी गई है। इस बाबत एसडीओ भोर्र ंसह यादव ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इसे विस्तारित भी किया जा सकता है।

जारी आदेश में एसडीओ ने कहा कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के स्तर पर यह जानकारी दी गई है कि ग्लोबल इन्वेंस्टर्स समिट के दौरान जीआईएस और सीएनटी-एसपीटी का विरोध किया जा सकता है। इस दौरान कतिपय राजनीतिक दलों और संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन, मानव शृंखला एवं काला झंडा दिखाने की संभावना है। इससे विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और लोक परिशांति भंग होने की संभावना है। 
 
तीन दिनों तक रोक : इस दौरान पूरे नगर निगम क्षेत्र में एक साथ पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एक जगह पर जमा होने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही अस्त्र, शस्त्र जैसे बंदूक, राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम-बारूद और हरवे-हथियार जैसे लाठी, डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा, भाला को साथ लेकर चलने के साथ-साथ लाउडस्पीकर बजाने पर भी रोक है।

इन पर लागू नहीं : तीन दिनों तक पूरे शहरी क्षेत्र में धारा-144 लागू है। परंतु सरकारी काम में लगे अधिकारी कर्मचारियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। उनके साथ-साथ मंदिर, मसजिद, गिरजाघर, गुरुद्वारा, शादी-विवाह, शव यात्रा, धार्मिक जुलूस, परीक्षा के आयोजन में यह आदेश प्रभावी नहीं होगा।  

इन पर है रोक
-शहर में पांच व इससे अधिक लोगों के साथ चलने पर रोक
-तीन दिनों तक धरना-प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, बैठक पर रोक

16 और 17 फरवरी को कांटाटोली स्टैंड से नहीं खुलेंगी बसें 
16 और 17 फरवरी को शहरवासियों को कांटाटोली खादगढ़ा बस स्टैंड से किसी भी रूट की बसें नहीं मिलेंगी। जिला प्रशासन ने कांटाटोली स्टैंड से बसों के परिचालन पर रोक लगा दी है। 

बीआईटी में बना अस्थायी बस पड़ाव : रामगढ़ रोड से आनेवाली बिहार समेत अन्य जिलों से रांची आनेवाली सभी गाड़ियों का स्टैंड बीआईटी मेसरा में होगा। बीआईटी ओपी के पास की खाली जमीन को अस्थायी बस स्टैंड बनाया गया है। यहां से रामगढ़, हजारीबाग, सासाराम, औरंगाबाद, बरही, बनारस, कोडरमा,गया, पटना, आरा आदि जगहों के लिए बसें मिलेंगी। इन रूट से आने वाली बसें भी बीआईटी मेसरा में ही रुकेंगी।

रामगढ़-जमशेदपुर रूट: हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ की ओर से जमशेदपुर जानेवाली गाड़ियां रामगढ़ से पतरातू, पिठौरिया होते कांके स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के चौराहे से दाहिने ओर मुड़कर्र ंरगरोड से काठीटांड, दलादली चौक, नयासराय होते हुए धुर्वा बस स्टैंड और वहां से सेक्टर 3 गोलचक्कर होते हुए प्रोजेक्ट र्बिंल्डग के रास्ते चांदनी चौक, तुपुदाना र्से ंरगरोड होते हुए जमशेदपुर जाएंगी। जमशेदपुर से इस रास्ते ही गाड़ियां रामगढ़, हजारीबाग वापस होंगी।

रामपुर में रुकेंगी बसें
टाटा मार्ग की बसों के लिए रामपुर में अस्थायी बस पड़ाव बनाया गया है। इस पड़ाव से यात्रियों को बुंडू, तमाड़, टाटा, उड़िसा आदि जगहों के लिए बसें मिलेंगी। वहीं उस रूट से आनेवाली बसें भी इसी पड़ाव पर रुकेंगीं। 

जैप वन में अस्थायी सरकारी स्टैंड
ओवरब्रिज स्थित सरकारी बस स्टैंड से खुलने वाली एसी बसें राजेंद्र चौक स्थित जैप वन ग्राउंड से खुलेंगी। जैप वन ग्राउंड अस्थायी बस स्टैंड होगा। 

खूंटी मार्ग के लिए तुपुदाना में स्टैंड
खूंटी मार्ग की बसों के लिए तुपुदाना में अस्थायी बस पड़ाव बनाया गया है। यहां से चाईबासा, सिमडेगा, तोरपा, तपकड़ा आदि जगहों के लिए बसें मिलेंगी। साथ ही यहां पर उस रूट से आने वाली बसें खड़ी भी होंगी। 

मेसरा में रुकेंगी बसें
धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो की तरफ से रांची आनेवाली बसें बीआइटी मेसरा के पास निर्धारित अस्थायी स्टैंड में लगेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें