फोटो गैलरी

Hindi Newsरांची में 41 जोड़ों का सामूहिक विवाह आज

रांची में 41 जोड़ों का सामूहिक विवाह आज

विद्या विकास समिति, हिनू के मार्गदर्शन में रविवार को 41 जोड़ों का सामूहिक विवाह करायी जाएगी। जगन्नाथपुर धुर्वा मंदिर में होने वाले इस समारोह में सनातन सरना वैदिक रीति से विवाह कराई जाएगी। इस...

रांची में 41 जोड़ों का सामूहिक विवाह आज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 05 Mar 2017 09:44 AM
ऐप पर पढ़ें

विद्या विकास समिति, हिनू के मार्गदर्शन में रविवार को 41 जोड़ों का सामूहिक विवाह करायी जाएगी। जगन्नाथपुर धुर्वा मंदिर में होने वाले इस समारोह में सनातन सरना वैदिक रीति से विवाह कराई जाएगी। इस कार्यक्रम में जनजातीय क्षेत्र से आर्थिक रूप से कमजोर और अभावग्रस्त परिवार को प्राथमिकता दी गई है।

विद्या विकास समिति का कार्य एकल एवं जनजातीय विद्यालयों के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में चलता है।वृंदावन के जगद्गुरु रामानुजाचार्य आएंगे। सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम वृंदावन के स्वामी जगद्गुरु रामानुजाचार्य, स्वामी अनिरूद्धाचार्यजी एवं पाहन-पूजा, मुंडा, प्रधान एवं पंडितों की उपस्थिति में मंत्रोंच्चारण से संपन्न होगी। इसमें हीरालाल नारसरिया मेमोरियल ट्रस्ट का सहयोग है।

पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, खूंटी, रांची, सरायकेला खरसांवा, प सिंहभूम, गुमला, लोहरदगा जिले से चयनित जोड़ों का विवाह होगा। आयोजकों द्वारा वर-वधु को मांगलिक वस्त्र एवं उपयोगी वस्तु उपहार में दिए जाएंगे। इसमें विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री प्रकाशचंद्र, क्षेत्रीय संगठन मंत्री दिवाकर घोष, प्रदेश सचिव मुकेश नंदन, प्रांत प्रचारक रविशंकर, प्रांत संघचालक देवव्रत पाहन, विभाग संघचालक ज्ञान प्रकाश जालान समेत कई लोग उपस्थित रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें