फोटो गैलरी

Hindi News152 करोड़ में चकाचक होंगे राज्य के 61 थाने

152 करोड़ में चकाचक होंगे राज्य के 61 थाने

झारखंड में पहली बार एकमुश्त 61 थाना भवनों को चमकाने के लिए 152 करोड़ की राशि केंद्र सरकार से मांगी गई है। हर एक थाना भवन पर 2.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सभी थानों को गेस्ट हाउस की तरह सजाया जाएगा।...

152 करोड़ में चकाचक होंगे राज्य के 61 थाने
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Apr 2017 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में पहली बार एकमुश्त 61 थाना भवनों को चमकाने के लिए 152 करोड़ की राशि केंद्र सरकार से मांगी गई है। हर एक थाना भवन पर 2.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सभी थानों को गेस्ट हाउस की तरह सजाया जाएगा। इसमें पुलिसकर्मियों और आम लोगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इन थानों में अधिकांश उग्रवाद प्रभावित हैं। यह थाने 46 स्मार्ट थानों से अलग होंगे। क्या होंगी सुविधाएंआधुनिक थाना भवन में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को परिवार के साथ रखने और खाने की व्यवस्था, बड़ा रिशेप्सन एरिया, पीड़ितों के ठहरने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, एसी और अच्छी क्वालिटी के टेबल कुर्सी होंगे। पार्किंग, पेयजल और शौचालय की बेहतरीन व्यवस्था भी होगी।

कौन-कौन से थाने बनेंगे

रांची- नगड़ी, दशमफॉल, चान्हो, ठाकुरगांव और खलारी।

गुमला- सुरसंग, कुरूमगढ़, डुमरीसिमडेगा- मुफ्फसिल, महबोआंग, टीटांगर।

खूंटी- रनिया।

गढ़वा- रंका, कांडी, घरौंधी, रमना, छिपादोहर, मेराल, चिनिया।

हजारीबाग- टाटीझरिया, हांगो, चरही, चलकुसा, कटकमदाग।

गिरिडीह- हीरोडीह, गांवा, देवरी।

बोकारो- बालीडीह, चास मुफ्फसिल, पेक नारायणपुर, चतरो चट्टी, गांधीनगर, जोगेश्वर बिहार।

चतरा- पिपरवार, सदर।

पलामू- सदर, पिपराटांड, तांडू, मनातू, रेहला, नाला जयपुर।

चाईबासा- हाट गम्हरिया, गुदड़ी, छोटा नागरा, तांतनगर, गुआ, पांडरासाली, जटिया।

जमशेदपुर- श्यामसुंदरपुर, गालूडीह।

दुमका- नगर, हंसडीहा, सरैयाहाट, जरमुंडी, रामगढ़, रानेश्वर, मसलिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें