फोटो गैलरी

Hindi Newsकार्यकारिणी बैठक: भुवनेश्वर में BJP की बैठक,रघुवर दास होंगे शामिल

कार्यकारिणी बैठक: भुवनेश्वर में BJP की बैठक,रघुवर दास होंगे शामिल

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16 अप्रैल को भुवनेश्वर में हो रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत प्रदेश भाजपा से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अन्य सदस्य इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शनिवार की...

कार्यकारिणी बैठक: भुवनेश्वर में BJP की बैठक,रघुवर दास होंगे शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 15 Apr 2017 06:39 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16 अप्रैल को भुवनेश्वर में हो रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत प्रदेश भाजपा से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अन्य सदस्य इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शनिवार की दोपहर भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे। कार्यसमिति की बैठक से पहले शनिवार को रात में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में भी वह शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 17 अप्रैल की सुबह रांची लौटेंगे।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29-30 अप्रैल को

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक 29-30 अप्रैल को डाल्टनगंज में होगी। पहले यह 22-23 अप्रैल को होना था। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रदेश के पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें