फोटो गैलरी

Hindi Newsरांची में भीषण गर्मी के बाद उड़ी धूल भरी आंधी

रांची में भीषण गर्मी के बाद उड़ी धूल भरी आंधी

प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को भीषण गर्मी से लोगों को सामना करना पड़ा। गर्म हवा की थपेड़ों के साथ झुलसाती धूप से लोग दिनभर परेशान रहे। राजधानी में भी कड़ी धूप से लोग परेशान रहे। आसमान साफ होने से...

रांची में भीषण गर्मी के बाद उड़ी धूल भरी आंधी
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 22 May 2017 02:55 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को भीषण गर्मी से लोगों को सामना करना पड़ा। गर्म हवा की थपेड़ों के साथ झुलसाती धूप से लोग दिनभर परेशान रहे। राजधानी में भी कड़ी धूप से लोग परेशान रहे। आसमान साफ होने से दिन में शोले बरस रहे थे। रांची में रविवार को अधिकतम पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन भीषण गर्मी के बाद राजधानी समेत कई हिस्सों में मौसम बदला। जमशेदपुर में भारी बारिश से गर्मी दूर हो गई।

दोपहर में रांची के विभिन्न इलाकों में आंधी चली, जिससे धूल के बादल बन गए। एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। इसके बाद गर्मी से कुछ राहत मिली। इससे पूर्व, मौसम विभाग ने रांची समेत बोकारो, धनबाद, पश्चिम और पूर्वी सिंहभूम तथा संताल परगना के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।

बेइमान बना रांची का मौसम

राजधानी के लिए मौसम बेइमान बन गया है। यहां प्री-मानसून की बारिश नहीं हो रही है, जबकि पिछले वर्षों के दौरान यहां बारिश का औसत अच्छा है। प्री-मॉनसून के दौरान रांची में 106 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार प्री-मानसून में बारिश का औसत 10.0 मिमी से कम है। रांची में हर महीने बारिश होती है। इस सीजन में संताल परगना, उत्तरी छोटानागपुर और कोल्हान प्रमंडल में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। भारत मौसम विभाग के निदेशक बीके मंडल के अनुसार झारखंड में गर्मी बढ़ गई है। कहीं-कहीं तापमान 44.0 डिग्री पार कर गया है, जबकि राज्य में प्री-मानसून सक्रिय है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें