फोटो गैलरी

Hindi Newsरामचंद्र प्रधान महासचिव और चंद्रप्रकाश बने आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष

रामचंद्र प्रधान महासचिव और चंद्रप्रकाश बने आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने शनिवार को नयी केंद्रीय कमेटी की घोषणा कर दी है। कमेटी में विधायक रामचंद्र सहिस को पार्टी का प्रधान महासचिव और सरकार में मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी...

रामचंद्र प्रधान महासचिव और चंद्रप्रकाश बने आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Mar 2017 01:44 AM
ऐप पर पढ़ें

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने शनिवार को नयी केंद्रीय कमेटी की घोषणा कर दी है। कमेटी में विधायक रामचंद्र सहिस को पार्टी का प्रधान महासचिव और सरकार में मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राजकिशार समेत 10 उपाध्यक्ष, राजेंद्र महतो समेत सात महासचिव, सतीश, विजय समेत 46 लोगों को सचिव बनाया गया है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि इसके अलावा पार्टी की छह अनुषंगी ईकाईयों का गठन करते हुए उसके पदधारियों की घोषणा की गई है। हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन में आयोजित कार्यक्रम में राजनीतिक गहमागहमी के बीच सूची जारी करते हुए सुदेश महतो ने सभी से पारदर्शी और नीति सिद्घांत के तहत अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करने को कहा। राजकिशोर महतो समेत 10 उपाध्यक्ष विधायक राजकिशोर महतो, विकास मुंडा समेत कमलकिशोर भगत, उमाकांत रजक, हसन अंसारी, जोनाथन टुडू, स्वपन सिंह देव, प्रदीप प्रसाद, अजीत महतो, श्याम मुर्मू को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही अरुण बथवाल कोषाध्यक्ष, नंदू पटेल सह कोषाध्यक्ष, डॉ देवशरण भगत मुख्य प्रवक्ता एवं विशाल शर्मा, जयंत घोष व प्रो. विनय भरत को प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा हरीश कुमार, सचिन कुमार, टिकैत महतो, कमलेश कुमार, संजय महतो को मुख्यालय सचिव एवं नईम अंसारी व बनमाली मंडल को कार्यालय सचिव बनाया गया है। राजेंद्र मेहता समेत आठ महासचिवझारखंड आंदोलनकारी राजेंद्र मोहता समेत दीपक कुशवाहा, दामोदर मेलर, सागेन हांसदा, संतोष महतो, आरपी रंजन, दामोदर महतो एवं रोशन लाल चौधरी को को महासचिव एवं साधुशरण गोप, जयपाल सिंह संगठन सचिव बनाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें