फोटो गैलरी

Hindi Newsआइए, झारखंड आपको हर मदद देगाः सीएम

आइए, झारखंड आपको हर मदद देगाः सीएम

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुनिया भर के निवेशकों से कहा है कि झारखंड उन्हें हर मदद देने के लिए तैयार है। यहां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गुरुवार को उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदाओं के मामले में...

आइए, झारखंड आपको हर मदद देगाः सीएम
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Feb 2017 03:51 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुनिया भर के निवेशकों से कहा है कि झारखंड उन्हें हर मदद देने के लिए तैयार है। यहां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गुरुवार को उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदाओं के मामले में पूरी दुनिया का सबसे संपन्न प्रदेश है। अब जरूरत इस संपदा के सही उपयोग की है।

सीएम ने कहा कि झारखंड को निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बनने पर वह गर्व का अनुभव कर रहे हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम के मेक इन इंडिया से प्रेरणा लेकर उन्होंने मेक इन झारखंड की शुरुआत की।

रघुवर ने कहा कि प्रकृति ने झारखंड को दोनों हाथों से संसाधन दिए हैं। हमारा राजकीय पशु हाथी उड़ रहा है। यह उड़ान हमारी संभावनाओं की उड़ान है। झारखंड में निवेश को गति देने के लिए नीतियों में बदलाव किए गए हैं। निवेश प्रोत्साहन बोर्ड का गठन किया गया है। इस विकास यात्रा में झारखंड को केंद्र का भरपूर सहयोग मिला।

अगले साल प्रवासी झारखंडी सम्मेलन
सीएम ने अगले साल 29-30 नवंबर को प्रवासी झारखंडी सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि झारखंड में योजनाओं के क्रियान्व यन में तकनीक का भरपूर उपयोग किया जा रहा है। आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी काफी काम हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें