फोटो गैलरी

Hindi Newsआरईओ के आठ अभियंताओं के निलंबन का आदेश जारी

आरईओ के आठ अभियंताओं के निलंबन का आदेश जारी

मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना में गड़बड़ी करने के आरोपी ग्रामीण कार्य विभाग (आरईओ) के आठ इंजीनियरों के निलंबन का आदेश मंगलवार को जारी हो गया। हिन्दुस्तान ने इस संबंध में इसी महीने की नौ तारीख को खबर...

आरईओ के आठ अभियंताओं के निलंबन का आदेश जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Apr 2017 01:44 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना में गड़बड़ी करने के आरोपी ग्रामीण कार्य विभाग (आरईओ) के आठ इंजीनियरों के निलंबन का आदेश मंगलवार को जारी हो गया। हिन्दुस्तान ने इस संबंध में इसी महीने की नौ तारीख को खबर छापी थी। ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद सभी इंजीनियरों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया। अब इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू होगी।

इनके खिलाफ कार्रवाई हुई

अधीक्षण अभियंता गोपाल राम रजक, कार्यपालक अभियंता गुमानी रविदास एवं सुनील कुमार तथा कनीय अभियंता रामाश्रय प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद, बीरेन्द्र कुमार सिंह, रवीन्द्र कुमार सिंह एवं बासुदेव प्रसाद शामिल हैं। इनका मूल विभाग जल संसाधन है। अधीक्षण अभियंता गोपाल राम रजक को निलंबन अवधि में रांची मुख्य अभियंता कार्यालय में योगदान करने को कहा गया है। वहीं, बाकी अभियंता ग्रामीण विकास विशेष अंचल पलामू में योगदान देंगे। निलंबन की अवधि में सभी अभियंताओं को जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

क्या है मामला

हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में कांडतरी स्थित हहारो नदी तथा सदर प्रखंड के डंडई-कारीमाटी पथ स्थित सिवाने नदी पर बने पुलों के धंसने के मामले में हहारो नदी पर 2007 में पुल बनकर तैयार हुआ था। यह योजना एक करोड़ 91 लाख की थी। इसका ठेका मेसर्स राज कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। यह पुल 2016 में धंस गया था। उधर, सिवाने नदी पर 87 लाख से बना पुल छह महीने में ही ध्वस्त हो गया था। यह काम मेसर्स देव इंटरप्राइजेज ने किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें