फोटो गैलरी

Hindi Newsव्यासी में मैक्स और ट्राला की टक्कर में 12 लोग घायल

व्यासी में मैक्स और ट्राला की टक्कर में 12 लोग घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर व्यासी के पास मैक्स जीप और ट्राला की भिड़त हो गई। इसमें मैक्स सवार 12 लोग घायल हो गए। इन्हें सरकारी अस्पताल ऋषिकेश लाया गया, जहां से नौ को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया...

व्यासी में मैक्स और ट्राला की टक्कर में 12 लोग घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Apr 2017 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर व्यासी के पास मैक्स जीप और ट्राला की भिड़त हो गई। इसमें मैक्स सवार 12 लोग घायल हो गए। इन्हें सरकारी अस्पताल ऋषिकेश लाया गया, जहां से नौ को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। टक्कर के चलते दो घंटे तक हाईवे जाम रहा।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे व्यासी के पास देहरादून से कर्णप्रयाग जा रही मैक्स और ट्राला की आमने-सामने की टक्कर हो गई। भिड़त होते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मैक्स सवार घायलों की बाहर निकाला। एसओ मुनिकीरेती रवि कुमार ने बताया कि घायलों में सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भर्ती कराया गया, जहां नौ की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया। घायलों में दलवीर सिंह (55) पुत्र जबर सिंह निवासी खलीमाणा रुद्रप्रयाग, विजय सिंह (76) पुत्र बख्तावर सिंह निवासी कोटी चमोली, गौरव (17) पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी गड़ग्वाड़ नोटी चमोली, विलाल (24) पुत्र मोहम्मद आबिद निवासी शिमला बाईपास देहरादून, कुसुम भट्ट 34 पत्नी दिनेश निवासी गोपेश्वर चमोली, राकेश (29) पुत्र सोहन सिंह निवासी चौरासैंण चमोली, अशोक कुमार (33) निवासी कपचोरी चमोली] रेखा देवी (26) पत्नी मदन प्रसाद निवासी बालावाला देहरादून, गौरव नवानी (17) पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी नालापानी देहरादून, कलसुम (23) पत्नी विलाल अहमद निवासी शिमला बाईपास देहरादून, कमला देवी (55) पत्नी गोविन्द सिंह निवासी कोटी चमोली, विशंभरी देवी (52) पत्नी शीशपाल सिंह निवासी कृषाल चमोली शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें