फोटो गैलरी

Hindi Newsफायर सर्विस के जाबाजों को श्रद्धाजंली दी

फायर सर्विस के जाबाजों को श्रद्धाजंली दी

फायर स्टेशन ऋषिकेश में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। जवानों ने 14 अप्रैल 1944 की घटना को याद करते हुए फायर सर्विस के जाबाजों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। बताया कि नगर में 20 अप्रैल तक अग्नि...

फायर सर्विस के जाबाजों को श्रद्धाजंली दी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 14 Apr 2017 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

फायर स्टेशन ऋषिकेश में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। जवानों ने 14 अप्रैल 1944 की घटना को याद करते हुए फायर सर्विस के जाबाजों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। बताया कि नगर में 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

शुक्रवार को शैल विहार स्थित फायर सर्विस स्टेशन में शोक परेड का आयोजन किया गया। जिसमें फायर सर्विस के जवानों ने मुम्बई बंदरगाह में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए 66 जाबाजों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा दिवस पर हर वर्ष 14 अप्रैल 1944 की घटना को याद किया जाता है। इस दिन मुम्बई के बंदरगाह में स्टीफेन नामक जहाज में आग बुझाते समय विस्फोट हो गया था। जिसमें आग बुझाने का कार्य कर रहे फायर सर्विस के जवान बड़ी संख्या में शहीद हो गये थे। अग्नि शमन अधिकारी सीएम शर्मा ने बताया कि उस घटना की याद में राष्ट्रीय अग्नि शमन दिवस मनाया जाता है। 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरुक भी किया जायेगा। जिसमें अग्नि सुरक्षा को लेकर डेमो, जागरुकता रैली आदि का आयोजन प्रमुख है। मौके पर सीओ कैलाश पंवार, एसआई हरीशचन्द मिश्रा, सुनिल रावत, मुकेश पोखरियाल, अमर पाल, नरेश सिंह, राजेन्द्र, रमेश, विकास, सुधीर, सत्यपाल, भरत, मनोज, हेमचन्द, गौरव, प्रदीप, भगवती, महेश, अमित, नरेन्द्र, आशीष, विजेन्द्र आदि ने शोक परेड में भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें