फोटो गैलरी

Hindi Newsछात्रों में नैतिक गुणों का विकास जरूरी : चिदानंद

छात्रों में नैतिक गुणों का विकास जरूरी : चिदानंद

परमार्थ निकेतन आश्रम में प्रबुद्ध नागरिक निर्माण सेमिनार में स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों में नैतिक गुणों का विकास आवश्यक है। आज के युवा कल के राष्ट्र निर्माता हैं। उनके...

छात्रों में नैतिक गुणों का विकास जरूरी : चिदानंद
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 17 Apr 2017 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

परमार्थ निकेतन आश्रम में प्रबुद्ध नागरिक निर्माण सेमिनार में स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों में नैतिक गुणों का विकास आवश्यक है। आज के युवा कल के राष्ट्र निर्माता हैं। उनके कोमल हृदय में श्रेष्ठ संस्कारों का रोपण आवश्यक है, ताकि वे स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुन्दर समाज के साथ प्रदूषणमुक्त पर्यावरण का निर्माण कर सकें।

आह्वान किया कि विद्यालय में जितने बच्चे उतने पेड़ लगाए जाने चाहिए।

सोमवार को आश्रम में केंद्रीय विद्यालय और रामकृष्ण मिशन के सहयोग से आयोजित सेमिनार का छात्र-छात्राओं ने मां शारदा का आह्वान गीत ओ मन कर तू नमन और देशभक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुतियों से किया। इस अवसर पर दिल्ली से आए स्वामी शान्तात्मानन्द ने कहा कि शिक्षक जागरूक होगा तो पूरा विश्व जाग्रत रहेगा। शिक्षा का उद्देश्य ही प्रबुद्व नागरिकों का निर्माण करना है। उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन देहरादून सम्भाग सौमित श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों के अंदर आध्यात्म, गीता, वेद चिंतन के साथ ही भारतीय संस्कारों को अंगीकार करने की जरूरत है। केंद्रीय विद्यालय ऋषिकेश की प्राचार्या रचना देव सेमिनार में आए अतिथियों का स्वागत किया। सेमिनार में पूर्व उपायुक्त एमएम स्वामी, सहायक आयुक्त नीता खुराना, प्राचार्या अंजलि ठक्कर, नन्दिनी त्रिपाठी, मोहनसिंह, रमेश द्विवेदी, रितिक, ज्योति एवं उर्वशी आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन शुभकार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय ऋषिकेश के कार्यक्रम संयोजक आरसी गोयल, जेके श्रीवास्तव, शैलेश कुमार, ममता भट्ट भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें