फोटो गैलरी

Hindi Newsस्कूल में खिलाई गई कीड़े मारने की दवा से 11 बच्चे बीमार

स्कूल में खिलाई गई कीड़े मारने की दवा से 11 बच्चे बीमार

रुड़की के धर्मपुर स्थित स्कूल में पेट के कीड़े मारने की दवा खाने से 11 बच्चे बीमार हो गए। इन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के 27 लाख से अधिक बच्चों को बुधवार को राज्यभर...

स्कूल में खिलाई गई कीड़े मारने की दवा से 11 बच्चे बीमार
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Feb 2017 04:33 PM
ऐप पर पढ़ें

रुड़की के धर्मपुर स्थित स्कूल में पेट के कीड़े मारने की दवा खाने से 11 बच्चे बीमार हो गए। इन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य के 27 लाख से अधिक बच्चों को बुधवार को राज्यभर में पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जा रही है। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. डीएस रावत ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र और मदरसों में बच्चों को यह दवाई खिलाई गई। दवाई खिलाने के इस अभियान में राज्यभर के 51 हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। इमरजेंसी से निपटने के लिए 108 सेवा को अलर्ट पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार इसी अभियान के तहत बुधवार का रुड़की के स्कूल में दवा खाने के बाद 11 बच्चे बीमार हो गए। इनका उपचार रुड़की सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, 108 सेवा से मिली जानकारी के अनुसार खटीमा में भी दवा खाने से बच्चे बीमार हुए हैं। इन बच्चों को संबंधित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें