फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजयुमो ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ खोला मोर्चा

भाजयुमो ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ खोला मोर्चा

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट स्कूलों में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने उप शिक्षा अधिकारी से मिलकर ऐसे स्कूलों की जांच और बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कार्रवाई की...

भाजयुमो ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ खोला मोर्चा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Apr 2017 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट स्कूलों में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने उप शिक्षा अधिकारी से मिलकर ऐसे स्कूलों की जांच और बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कार्रवाई की मांग की।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में कई स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। वे शिक्षा के अधिकार के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को गलत जानकारी दे रहे हैं। ऐसे में गरीबों के बच्चों को स्कूलों में दाखिला नहीं मिल पा रहा है। दो से चार सेक्शन चलाने के बाद भी शिक्षा विभाग को मात्र 40 से 50 बच्चे ही बताए जाते हैं। ऐसे में गरीबों के बच्चों को सीटें नहीं मिल पाती हैं।

उन्होंने एबीईओ बृजपाल सिंह राठौर से स्कूलों में छापे की कार्रवाई कर वीडियो ग्राफी कराने की मांग भी की। ताकि स्कूलों में आरटीई के तहत रिक्त सीटों की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि स्कूलों में मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा है।

ऐसे में इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। अभी तक कार्रवाई नहीं होने से स्कूल अपनी मनमानी करने में लगे हैं। इसपर एबीईओ बृजपाल सिंह राठौर ने कहा कि मान्यता को लेकर 18 अप्रैल को हरिद्वार में बैठक बुलाई गई है। मान्यता की जानकारी हरिद्वार से ही मिल सकती है। इस दौरान अजय प्रताप सैनी, हर्षित गर्ग, संजय कश्यप, सन्नी सैनी, कपिल कश्यप, पारस कालरा, वासुदेव, अंकित आर्य, राकेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें