फोटो गैलरी

Hindi Newsशराब की दुकान के विरोध में केदारनाथ हाईवे पर लगाया जाम

शराब की दुकान के विरोध में केदारनाथ हाईवे पर लगाया जाम

बांसवाड़ा में शराब की दुकान खोलने के विरोध में जलई और सुरसाल के ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। महिलाओं ने केदारनाथ हाईवे पर दो घंटे जाम लगाकर विरोध जताया। हालात देखते हुए लेकर यहां पुलिस बल भी तैनात...

शराब की दुकान के विरोध में केदारनाथ हाईवे पर लगाया जाम
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 17 Apr 2017 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बांसवाड़ा में शराब की दुकान खोलने के विरोध में जलई और सुरसाल के ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। महिलाओं ने केदारनाथ हाईवे पर दो घंटे जाम लगाकर विरोध जताया। हालात देखते हुए लेकर यहां पुलिस बल भी तैनात किया गया।

बांसवाड़ा में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने की भनक लगते ही जलई और सुरसाल की बड़ी संख्या में महिलाओं ने सोमवार को केदारनाथ हाईवे पर जाम लगाया दिया। करीब 10 बजे से महिलाएं सीधे हाईवे पर बैठ गई और सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। इस बीच ऊखीमठ गुप्तकाशी और रुद्रप्रयाग आने जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइनें लग गए। कई बारात के वाहन भी जाम में फंस गए। केदारनाथ विधायक मनोज रावत भी आंदोलन में शामिल हुए। महिलाओं ने 12 बजे जाम खोल दिया गया। इस मौके पर ममंद अध्यक्ष हीना देवी, हेमा भंडारी, हेमा बिष्ट, रामदेई देवी, यशवीर बिष्ट, संदीप बिष्ट, देवरा रावत, पूर्व जिपंस अवतार सिंह राणा आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें