फोटो गैलरी

Hindi Newsमंत्री की शह पर खटीमा के व्यापारियों से मांग रहे हैं रंगदारी: कापड़ी

मंत्री की शह पर खटीमा के व्यापारियों से मांग रहे हैं रंगदारी: कापड़ी

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि खटीमा में राइस मिल...

मंत्री की शह पर खटीमा के व्यापारियों से मांग रहे हैं रंगदारी: कापड़ी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Apr 2017 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि खटीमा में राइस मिल मालिक से रंगदारी मांगने का मामले में भाजपा नेता का नाम सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग संकीर्ण मानसिकता रखते हुए काग्रेसी कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसा रहे हैं। उन्होंने मंत्री की शह पर खटीमा के व्यापारियों से रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाया। कहा कि उनकी पार्टी इस मामले को विधानसभा में उठाएगी। कापड़ी ने कहा कि उक्त मामले से नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को भी अवगत कराया गया है।

राइस मिल मालिक से रंगदारी मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कापड़ी ने कहा कि वह प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में भयमुक्त शासन देने की बात कहती है और उन्हीं के नेता व्यापारियों से रंगदारी मांग कर भययुक्त शासन दे रहे हैं। यहां प्रदेश प्रवक्ता दयाकिशन कलौनी, जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर, किशन सिंह किन्ना आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें