फोटो गैलरी

Hindi Newsखटीमा के विकास को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की चर्चा

खटीमा के विकास को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की चर्चा

शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। जिसमें सहकारिता विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चर्चा की गई। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने धान खरीद में...

खटीमा के विकास को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की चर्चा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। जिसमें सहकारिता विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चर्चा की गई। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने धान खरीद में हुए घोटाले की जांच को कहा। उन्होंने कहा कि 2019 में पंचायत से लेकर ससंद तक प्रतिनिधि भाजपा के ही होंगे। जिसके लिए विधान सभा स्तर से लेकर बूध स्तर पर सम्मेलन कराया जायेगा।

भाजपा नेता देवेन्द्र चंद ने कहा कि सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जल्द ही एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार व घोटालो के जांच कराने तथा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेगा। चंद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए एक करोड़ रुपये घोषणा की थी। लेकिन ब्लॉक प्रमुख की निष्क्रियता के कारण रुपये का आवंटन नही हो सका। जिससे क्षेत्र में विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने की बात मात्र अफवाह है। भाजपा लोकतान्त्रिक प्रणाली में विश्वास रखती है। यहां भाजपा जिला महामंत्री नंदन सिंह खड़ायत, संतोष अग्रवाल, दीपक तिवारी, भुवन जोशी गम्भीर सिंह धामी, चन्दू मुडेला, रमेश जोशी, सतीश भट्ट, धर्मवीर खोलिया, गोपाल भट्ट आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें