फोटो गैलरी

Hindi Newsपत्नी का गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास

पत्नी का गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास

ट्रांजिट कैंप में महिला का दुपट्टे से गला घोंटकर पति ने जान से मारने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि पति उस पर शक करता है। इसके चलते अक्सर उससे मारपीट करता है। रविवार की सुबह बच्चे छीनकर उसे घर...

पत्नी का गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांजिट कैंप में महिला का दुपट्टे से गला घोंटकर पति ने जान से मारने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि पति उस पर शक करता है। इसके चलते अक्सर उससे मारपीट करता है। रविवार की सुबह बच्चे छीनकर उसे घर से निकाल दिया। डरी सहमी पीड़िता ने ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप शिवनगर निवासी पूजा ने बताया कि वह मूलरूप से बरेली की रहने वाली है। छह साल पहले उसका रामपुर निवासी युवक से कोर्ट में प्रेम विवाह हुआ था।

विवाह के बाद वह पति के साथ रुद्रपुर आ गई। यहां उसका पति सिडकुल की एक कंपनी में काम करने लगा। इस बीच उनके दो पुत्र भी हुए। पूजा का आरोप है कि अब उसका पति उस पर शक करता है। इसके चलते वह उससे अक्सर मारपीट करता है। साथ ही उस पर तलाक के लिए दबाव बनाता है। शनिवार की रात भी उसके पति ने उससे मारपीट की। रविवार की सुबह एक बार फिर मारपीट शुरू कर दी। दुपट्टे से उसका गला घोंटने का भी प्रयास किया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद पति ने उससे दोनों बच्चे छीन लिए और घर से निकाल दिए। उसने पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता को महिला हेल्प लाइन में ले जाने की सलाह दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें