फोटो गैलरी

Hindi Newsकेन्द्रीय मंत्री उमा भारती आज साहिबगंज आएंगी

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती आज साहिबगंज आएंगी

केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास व गंगा सफाई मंत्री उमा भारती शनिवार को बिहार के मनिहारी से जलमार्ग से साहिबगंज पहुंचेगी। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती यहां सिदो कान्हू सभागार में नमामि गंगे प्रोजेक्ट का...

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती आज साहिबगंज आएंगी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Apr 2017 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास व गंगा सफाई मंत्री उमा भारती शनिवार को बिहार के मनिहारी से जलमार्ग से साहिबगंज पहुंचेगी। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती यहां सिदो कान्हू सभागार में नमामि गंगे प्रोजेक्ट का रिव्यू करेगी। इस दौरान वे डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया, यूएनडीपी व एनपीसीसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रोजेक्ट की कार्य की समीक्षा करेंगी। केन्द्रीय मंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह ने शुक्रवार की शाम समदा घाट का निरीक्षण किया। केन्द्रीय मंत्री को मनिहारी में रिसिव करने के लिये अपर समाहर्ता ही जाएंगे। इधर, राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने बताया कि समदा घाट पर उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मंत्री उमा भारती का जोरदार स्वागत करेंगे। केंद्रीय मंत्री का जगह-जगह पर स्वागत होगा। श्री ओझा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती गंगा दर्शन भी करेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें