फोटो गैलरी

Hindi Newsहाथी के हमले से एक पहाड़िया महिला गंभीर

हाथी के हमले से एक पहाड़िया महिला गंभीर

तालझारी प्रखंड के भतभंगा पहाड़ पर बीते बुधवार की रात आठ बजे पहाड़िया गांव में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के उत्पात से एक महिला व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथी ने दो घरों को बुरी तरह...

हाथी के हमले से एक पहाड़िया महिला गंभीर
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Apr 2017 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

तालझारी प्रखंड के भतभंगा पहाड़ पर बीते बुधवार की रात आठ बजे पहाड़िया गांव में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के उत्पात से एक महिला व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथी ने दो घरों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव में हाथी भटकते हुए घुस आया था। उस वक्त गांव के लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे। हाथी ने बोमरी पहाड़िन (57) व निर्मल मालतो (4) को कुचलने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीणों की मदद से दोनों की जान बचा ली गई। बोमरी पहाड़िन का दोनों पैर टूट गया है। सिर पर भी गहरी चोट लगी है। उधर, ग्रामीण निर्मल मालतो के शरीर पर भी कई जख्म के निशान है। हाथी ने उसके घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। घर में रखे अनाज व सामान को बिखरा दिया है।

इधर, बोमरी पहाड़िन के पति गेदरे रामा पहाड़िया ने बताया कि हाथी को भगाने के लिये गांव के लोग प्रयास कर रहे हंै। ग्रामीण गेदरे पहाड़िया ने डीएफओ मनीष तिवारी से हाथी के उत्पात से हुए नुकसान के लिए मुआवजा मांगा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें