फोटो गैलरी

Hindi Newsकुम्हार की तरह छात्रों को गढ़ते हैं शिक्षक

कुम्हार की तरह छात्रों को गढ़ते हैं शिक्षक

प्रखंड के सिरोपट्टी में सोमवार को संकुल स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2017 का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संकुल संचालक आमोद कुमार सिंह ने की। संचालन समाजसेवी पंकज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में...

कुम्हार की तरह छात्रों को गढ़ते हैं शिक्षक
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 Apr 2017 12:24 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के सिरोपट्टी में सोमवार को संकुल स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2017 का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संकुल संचालक आमोद कुमार सिंह ने की। संचालन समाजसेवी पंकज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला पार्षद सदस्य स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि शिक्षक एक कुम्हार की तरह होते हैं जो तरह-तरह की मूर्तियां गढ़ते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनका विकास भी होता है। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों को जिप सदस्य स्वर्णिमा सिंह ने पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में राजीव कुमार झा, श्याम कुमार पांडेय, विपिन कुमार ठाकुर, सुबोध कुमार, राजेन्द्र सहनी, नितेश्वर प्रसाद सिंह, नंदेश्वर प्रसाद सिंह, संजय कुमार चौधरी, सुरेश महतो, प्रभात कुमार, नूर आलम, शिवशंकर कुमार के अलावा डा़ महेन्द्र प्रसाद सिंह, राजेश कुमार, सुरेश प्रसाद साह सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें