फोटो गैलरी

Hindi Newsकुचाई में महिलाओं के बीच बकरियों का वितरण

कुचाई में महिलाओं के बीच बकरियों का वितरण

कुचाई प्रखंड की पांच पंचायतों के 60 महिलाओं के बीच सीएसआर द्वारा पांच-पांच बकरियों का वितरण किया गया। बकरी वितरण के लिए कुचाई प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रूगुडीह,...

कुचाई में महिलाओं के बीच बकरियों का वितरण
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 15 Apr 2017 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कुचाई प्रखंड की पांच पंचायतों के 60 महिलाओं के बीच सीएसआर द्वारा पांच-पांच बकरियों का वितरण किया गया। बकरी वितरण के लिए कुचाई प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रूगुडीह, तिलोपदा, छोटासेगोई, अरूवां व मरागंहात पंचायत से चयनित महिलाओं को प्रमुख करम सिंह मुंडा, बीडीओ साइमन मरांडी, जिप सदस्य जिंगी हेम्ब्रम एवं मुखियों द्वारा बकरियां दी गयीं। मौके पर मुखिया प्रतिमा देवी, वर्षारानी बांकिरा, कोंता मुंडा व लक्ष्मी सोय आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें