स्वतंत्रता सेनानी किए गए सम्मानित
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी के अवसर पर क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। सरकार की ओर से प्रशासन स्वतंत्रता सेनानी के घर पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया। प्रखंड विकास अधिकारी डॉ. अरुण...
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी के अवसर पर क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। सरकार की ओर से प्रशासन स्वतंत्रता सेनानी के घर पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया। प्रखंड विकास अधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में डुमरा नुनौरा पंचायत के डुमरा वासी 98 वर्षीया मु. जानकी देवी पति स्व. राणा कपिलदेव सिंह एवं चंद्रकला देवी पति स्व. बाबूनंदन सिंह को शॉल ओढ़ा कर तथा प्रतिक चिन्ह व स्मार पत्र प्रदान किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख चंदा देवी तथा संचालन मुखिया अरूण कुमार सहनी ने किया। सम्मान कार्यक्रम में बीडीओ श्री सिंह, प्रमुख, मुखिया, सरपंच व उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने मिलकर सम्मानित करने का कार्य किया।
स्वतंत्रता सेनानी 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में अपने पति का साथ दिया था। आजादी के लिये आंदोलन की लड़ाई में परिवार की चिंता छोड़ देश सेवा करने के लिये पति के मनोबल को बनाये रखी। सम्मान समारोह के अवसर पर सरपंच प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह, पंच विजय सिंह, अरूण कुमार सिंह, जानकी देवी, उनके पुत्र अच्छेलाल सिंह, पौत्र राजेश कुमार व अमरेश कुमार थे।