फोटो गैलरी

Hindi Newsशिप्रा जोशी का कथक नृत्य छात्र-छात्राओं को भाया

शिप्रा जोशी का कथक नृत्य छात्र-छात्राओं को भाया

स्पिक मैके उत्तराखंड के तत्वावधान में कथक नृत्यांगना शिप्रा जोशी ने नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में कथक की प्रस्तुति देकर छात्र-छात्राओं को भाव-विभोर कर दिया। कथक नृत्यांगना शिप्रा जोशी ने पौड़ी,...

शिप्रा जोशी का कथक नृत्य छात्र-छात्राओं को भाया
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Apr 2017 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

स्पिक मैके उत्तराखंड के तत्वावधान में कथक नृत्यांगना शिप्रा जोशी ने नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में कथक की प्रस्तुति देकर छात्र-छात्राओं को भाव-विभोर कर दिया। कथक नृत्यांगना शिप्रा जोशी ने पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले के विभिन्न स्कूलों में अपनी कथक की प्रस्तुति दी। जिसके तहत गढ़वाल विवि के टूरिज्म विभाग और राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत में भी कथक की प्रस्तुति दी। उन्होंने कथक की विभिन्न विधाओं से छात्रों एवं शिक्षकों को रुबरु कराया। कथक नृत्य के दौरान शिप्रा जोशी ने कहा कि स्पिक मैके द्वारा पूरे विश्व में भारतीय शास्त्रीय संगीत व लोक कलाओं को छात्र-छात्राओं के बीच लोकप्रिय बनाने प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर सर्वेश उनियाल, मोहन नैथानी, स्पिक मैके के संयोजक परवेज अहमद, राकेश डियूडी, रश्मि, गोकरण बमराड़ा, मनोज उनियाल, एकता आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें