करौंदीकला में हर्ष फायरिंग में बाराती को लगी गोली, रेफर
करौंदीकला थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात आई बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बाराती को गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।फैजाबाद...
करौंदीकला थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात आई बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बाराती को गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
फैजाबाद जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मोइनुद्दीनपुर गांव से एक बारात करौंदीकला थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। जलपान के बाद द्वारचार शुरू हुआ। डीजे की धुन पर थिरकते हुए बाराती आगे बढ़ रहे थे। इस बीच कुछ बारातियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पूराकलंदर थाना क्षेत्र के शांतीपुर के शिवभूषण सिंह के 30 वर्षीय बेटे रोहित सिंह को लग गई। वह वहीं गिर पड़ा। फिर बारात में भगदड़ मच गई। घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।