फोटो गैलरी

Hindi Newsविपक्ष ही नहीं, जनता का मन भी टटोलते हैं

विपक्ष ही नहीं, जनता का मन भी टटोलते हैं

चुनाव प्रचार में भाजपा की क्या स्थिति है? विपक्षी दल प्रचार में कौन-से मुद्दे उठा रहे हैं? जनता किस मुद्दे पर उन्हें बोलते सुनना चाहती है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी जानकारी सिर्फ आसपास के नेताओं...

विपक्ष ही नहीं, जनता का मन भी टटोलते हैं
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Mar 2017 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

चुनाव प्रचार में भाजपा की क्या स्थिति है? विपक्षी दल प्रचार में कौन-से मुद्दे उठा रहे हैं? जनता किस मुद्दे पर उन्हें बोलते सुनना चाहती है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी जानकारी सिर्फ आसपास के नेताओं और रणनीतिकारों से नहीं लेते, बल्कि आम जनता भी उनकी आंख-कान होती है। मोदी विपक्ष के साथ-साथ जनता का मन भी टटोलने की कोशिश करते हैं। 

वह रैलियों में जाने से पहले अखबारों, टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर आने वाली प्रतिक्रियाओं के साथ-साथ जनसंवाद में बहस का सबब बनने वाले विषयों पर नजर दौड़ाते हैं। इन विषयों की समीक्षा करते हैं और जानकारी जुआते हैं। उनके करीबी बताते हैं कि चर्चित मुद्दों पर तथ्यों के साथ जवाब के लिए मोदी कड़ा होमवर्क करते हैं। पीएमओ की विशेष टीम इस काम में उन्हें जरूरी इनपुट प्रदान करती है।

तड़के चार बजे योग के साथ मोदी के दिन की शुरुआत
प्रधानमंत्री रोज तड़के चार बजे बिस्तर छोड़ देते हैं। चुनावी व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने नित्य दैनिक क्रियाओं के बाद सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और योगाभ्यास का क्रम नहीं बदला है। व्यायाम के बाद वह गुजराती स्पेशल चाय पीना पसंद करते हैं। फिर करीबी सहयोगियों से फोन पर चुनावी सरगर्मियों और जमीनी हकीकत की जानकारी लेते हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उनकी नियमित बात होती है। स्थानीय नेता भी संपर्क में रहते हैं। इससे उन्हें संबंधित क्षेत्र को समझने और मुद्दों के आधार पर रैलियों का एजेंडा तैयार करने में आसानी होती है। मोदी सभा के बाद की भी फीडबैक लेते हैं। 

मिनी दफ्तर साथ
देश में यात्राएं छोटी होती हैं, इसलिए मोदी ज्यादातर फाइलें रैली के लिए निकलने से पहले या रात को लौटने के बाद निपटाते हैं। हालांकि अगले दिन की बैठकों का एजेंडा तैयार करने या अचानक से कोई जरूरी काम आने पर उसे निपटाने में देरी न हो, इसलिए प्रधानमंत्री एक मिनी दफ्तर साथ लेकर चलते हैं। इसमें निजी सचिव सहित कुछ अधिकारी शामिल हैं।

पीएम के सिपहसालार
जगदीश ठक्कर : पीएमओ में मीडिया प्रभारी, रोज सुबह सभी अखबारों की प्रमुख खबरें मोदी को भेजते हैं
शरत कुमार : पत्र सूचना कार्यालय के अधिकारी, चुनाव और उससे इतर की अहम खबरों से अवगत कराते हैं
हिरेन जोशी : रैली से पहले और बाद में सोशल मीडिया पर आने वाली प्रतिक्रियाओं को जुटाकर पीएम को बताते हैं 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें