फोटो गैलरी

Hindi Newsराहत की उम्मीद: दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, UP में पारा 41 के पार

राहत की उम्मीद: दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, UP में पारा 41 के पार

राजधानी में गुरुवार को पारा राजस्थान के सबसे गर्म इलाके जैसलमेर के बराबर पहुंच गया। पालम में जहां अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं जैसलमेर में यह 45 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान के...

राहत की उम्मीद: दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, UP में पारा 41 के पार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Apr 2017 07:09 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी में गुरुवार को पारा राजस्थान के सबसे गर्म इलाके जैसलमेर के बराबर पहुंच गया। पालम में जहां अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं जैसलमेर में यह 45 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। 

आज बारिश संभव
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल रहेंगे। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक समरजीत चौधरी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अधिकतम पारा 40 डिग्री के आसपास रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में पारा 41 के पार, बिहार में आंधी बारिश से राहत

 

देश भर में चढ़ती गर्मी के बीच गुरुवार को उत्तर प्रदेश का पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि मध्य प्रदेश में खजुराहो का तापमान सर्वाधिक 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर, बिहार के कई क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यूपी में लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

राज्य के मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकली और तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई है। गुप्ता ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि वातावरण में आद्र्रता 63 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई थी। 

गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मध्य प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ होने के साथ तेज धूप रही, जिसके चलते सुबह से ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया और दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी बढ़ी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में चंबल, सागर, रीवा व जबलपुर संभागों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। उधर, पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को बादल छाए रहे।

कुमाऊं के बागेश्वर में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद


कुमाऊं के पहाड़ी हिस्सों में पिछले 24 घंटे में तेज बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हुआ। मुनस्यारी में आकाशीय बिजली गिरने से 27 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 47 लापता हैं। भारी बारिश के बाद थल-मुनस्यारी मार्ग 6 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। बागेश्वर के लाहुर और अल्मोड़ा के जैंती में ओलावृष्टि से गेहूं को नुकसान पहुंचा है।

कोसी, सीमांचल में बारिश, गर्मी से राहत
बिहार के कोसी, सीमांचल सहित भागलपुर, मुंगेर और खगड़िया में गुरुवार की सुबह हुई गरज के साथ तेज बारिश से जहां सड़कों पर जलजमाव हो गया वहीं जगह-जगह तार टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। कटिहार के कुरसेला थाना स्थित मजदीया में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की झुलसकर मौत हो गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें