फोटो गैलरी

Hindi Newsमसर्रत फिर गिरफ्तार, बवाल

मसर्रत फिर गिरफ्तार, बवाल

जेल से रिहा होने के 40 दिन बाद कट्टरपंथी नेता मसर्रत आलम को शुक्रवार सुबह राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मुफ्ती सरकार ने गुरुवार रात हुर्रियत कांफ्रेंस अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी समेत...

मसर्रत फिर गिरफ्तार, बवाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Apr 2015 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

जेल से रिहा होने के 40 दिन बाद कट्टरपंथी नेता मसर्रत आलम को शुक्रवार सुबह राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मुफ्ती सरकार ने गुरुवार रात हुर्रियत कांफ्रेंस अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी समेत मसर्रत को घर में नजरबंद किया था। गिरफ्तारी के विरोध में श्रीनगर में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए, जिसमें दो पुलिसकर्मी समेत 14 लोग घायल हुए।

श्रीनगर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, मसर्रत को सुबह शहर के हब्बाकदम इलाके स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर शहीदगंज पुलिस थाना लाया गया। गिलानी, आलम और अन्य अलगाववादी नेताओं ने बुधवार को एक रैली के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के साथ पाकिस्तानी झंडा लहराया था। उसके खिलाफ अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम और अन्य कानूनों की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

राजद्रोह के आरोप में मसर्रत को गिरफ्तार करने के बाद श्रीनगर में हिंसा भडम्क उठी। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रध्वज जलाने के साथ ही सुरक्षाबलों पर पथराव किया। पुलिस ने हिंसक भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले छोडम् बल प्रयोग किया। इसमें दो पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें