फोटो गैलरी

Hindi Newsगठबंधन हुआ तो 300 सीटें जीतेंगे

गठबंधन हुआ तो 300 सीटें जीतेंगे

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ‘हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’  में राज्य में होने वाले विधानसभा में अकेले दम पर जीत का दावा किया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी दल से...

गठबंधन हुआ तो 300 सीटें जीतेंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 03 Dec 2016 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ‘हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’  में राज्य में होने वाले विधानसभा में अकेले दम पर जीत का दावा किया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी दल से गठबंधन होता है तो हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। अखिलेश नेकांग्रेस से गठबंधन पर कहा कि सपा अकेले चुनाव जीतने में सक्षम है लेकिन अगर गठजोड़ होता है तो हम बड़े बहुमत के साथ विजयी होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन में किसी न किसी को यह स्वीकार करना होगा कि उसकी सीटें कम होंगी।

गठबंधन में समझौता कर ही आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि गठबंधन पर फैसला पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस को ही करना है। सीएम ने बसपा को लड़ाई से बाहर बताते हुए कहा कि सपा का भाजपा से सीधा मुकाबला होगा। बसपा-भाजपा के रिश्तों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा ने भाजपा के साथ रक्षाबंधन मनाया और गठबंधन सरकार बनाई। सपा का भाजपा से गठबंधन कभी नहीं हो सकता। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें