फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी में दो दलों का नहीं भ्रष्टाचार का गठबंधन: अमित शाह

यूपी में दो दलों का नहीं भ्रष्टाचार का गठबंधन: अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 11 मार्च को मतगणना के बाद अच्छे दिन की शुरुआत होगी। उन्होंने यह बात कांग्रेस नेता राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस सवाल पर कही कि...

यूपी में दो दलों का नहीं भ्रष्टाचार का गठबंधन: अमित शाह
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Feb 2017 10:29 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 11 मार्च को मतगणना के बाद अच्छे दिन की शुरुआत होगी। उन्होंने यह बात कांग्रेस नेता राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस सवाल पर कही कि अच्छे दिन कब आएंगे। शाह ने कहा कि सीएम को शर्म आनी चाहिए कि वह रेप में नामजद मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के लिए वोट मांग रहे हैं। कहा कि सपा व कांग्रेस का गठबंधन दो दलों का नहीं भ्रष्टाचार का गठबंधन है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता 15 वर्षों तक बुआ और भतीजे के हाथ में रही, इस दौरान प्रगति की दौड़ में यह प्रदेश काफी पिछड़ गया। शाह जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सीताराम वर्मा के समर्थन में ओड़ौली में एक चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध बोल रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश को खुद सत्ता में वापसी का विश्वास नहीं है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि 60 साल तक देश में कांग्रेस का शासन रहा। लेकिन विकास नहीं हो पाया। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया। अब प्रदेश में दो भ्रष्टाचारी परिवारों का गठबंधन है।

राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के मुताबिक प्रदेश में अपराध शीर्ष पर है। जनता कांग्रेस और सपा गठबंधन को इसका जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने पर 90 दिनों के भीतर शिक्षा मित्रों, आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्या का समाधान कर दिया जायेगा। 14 दिनों के भीतर गन्ना किसानों के मूल्य का भुगतान कर दिया जायेगा। किसानों को बिना ब्याज के कर्ज दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सस्ती लोकप्रियता और दिखावे के लिए काम कर रहे हैं। पानी-बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं, गन्ना व धान का भुगतान, महिलाओं की असुरक्षा और कल-कारखानों की खराब होती स्थिति के लिए वे जिम्मेदार हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें