फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी चुनाव: कोई इंग्लैंड से बीटेक तो कोई है रिसर्च स्कॉलर, ऐसे हैं यहां के उम्मीदवार

यूपी चुनाव: कोई इंग्लैंड से बीटेक तो कोई है रिसर्च स्कॉलर, ऐसे हैं यहां के उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो चुकी है। यहां सियासी मैदान में फॉरेन ग्रेजुएट भी किस्मत आजमा रहे हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने या तो घर में पढ़ाई...

यूपी चुनाव: कोई इंग्लैंड से बीटेक तो कोई है रिसर्च स्कॉलर, ऐसे हैं यहां के उम्मीदवार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Feb 2017 07:27 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो चुकी है। यहां सियासी मैदान में फॉरेन ग्रेजुएट भी किस्मत आजमा रहे हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने या तो घर में पढ़ाई की है या सिर्फ साक्षर हैं। 

भाजपा प्रत्याशी इंग्लैंड से बीटेक

शहर उत्तरी से भाजपा के हर्षवर्धन बाजपेयी शेफर्ड विश्वविद्यालय इंग्लैंड से बीटेक हैं। शहर पश्चिमी से भाजपा उम्मीदवार सिद्धार्थनाथ सिंह सेंट स्टीफेन्स कॉलेज दिल्ली से स्नातक हैं। कोरांव से भाजपा उम्मीदवार राजमणि कोल ने संपूर्णानंद संस्कृत विवि से एमए किया है। मेजा से भाजपा की नीलम करवरिया ने कानपुर विवि से समाजशास्त्र में एमए किया है। फूलपुर से भाजपा के प्रवीण पटेल परास्नातक हैं। बारा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे डॉ. अजय कुमार एमए, पीएचडी व एलएलबी हैं। 

बसपा के ज्यादातर प्रत्याशी एलएलबी और स्नातक

करछना से बसपा प्रत्याशी दीपक पटेल एलएलबी व एलएलएम हैं। फाफामऊ से बसपा के मनोज ने इविवि से एलएलबी किया है। प्रतापपुर से बसपा के मो. मुजतबा सिद्दीकी ने भी एलएलबी की डिग्री ली है। शहर उत्तरी के प्रत्याशी अमित श्रीवास्तव इविवि से बीए हैं। शहर पश्चिमी से बसपा की पूजा पाल ने स्वामी विवेकानन्द सुभारती विवि मेरठ से 2015-16 में स्नातक किया है। बारा से बसपा के अशोक कुमार गौतम ने शोभित विवि मेरठ से 2014 में स्नातक किया है। कोरांव से बसपा के राजबली जैसल और हंडिया से हाकिम लाल बिंद स्नातक पास हैं। मेजा से बसपा के सुरेन्द्र रसायन विज्ञान में एमएससी हैं।

रिसर्च स्कॉलर हैं सपा की महिला प्रत्याशी

शहर पश्चिमी से सपा की रिचा सिंह एमए, बीएड व एमफिल करने के बाद इविवि से शोध कर रहीं हैं। करछना से सपा के उज्ज्वल रमण सिंह ने एलएलबी की पढ़ाई की है। सोरांव से सपा के सत्यवीर मुन्ना भूगोल में एमए हैं। बारा से सपा के उम्मीदवार अजय कानपुर विवि से बीकाम हैं। हंडिया से सपा की निधि यादव एमबीए व एलएलबी हैं। फूलपुर से सपा के मंसूर आलम एलएलबी पास हैं।

ये हैं कांग्रेस के पढ़े-लिखे प्रत्याशी

शहर उत्तरी विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह पूर्व छात्रनेता रहे हैं। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए-एलएलबी हैं। कोरांव से कांग्रेस के रामकृपाल ने भी संपूर्णानंद संस्कृत विवि से आचार्य की डिग्री ली है। 

ये राजनीति में आगे, पढ़ाई में रह गए पीछे

कोरांव से सपा प्रत्याशी रामदेव ने घर में रहकर शिक्षा ली है। प्रतापपुर से सपा की विजमा यादव ने शिक्षा के कॉलम में साक्षर लिखा हैं। करछना से भाजपा के पीयूष रंजन इंटर, मेजा से सपा के राम सेवक सिंह हाईस्कूल, फूलपुर से बसपा के मो. मसरूर शेख कक्षा 9 पास हैं तो वहीं सोरांव से बसपा प्रत्याशी गीता देवी इंटर पास हैं। सोरांव से कांग्रेस के जवाहर लाल दिवाकर ने शिक्षा के कॉलम में साक्षर लिखा है। फाफामऊ से भाजपा के विक्रमाजीत मौर्य इंटर तो सपा के अंसार अहमद ने जूनियर हाईस्कूल तक पढ़ाई की है। इलाहाबाद दक्षिणी से भाजपा के नंद गोपाल गुप्ता नंदी हाईस्कूल, बसपा के माशूक खां हाईस्कूल फेल तो सपा के परवेज अहमद इंटर पास हैं।

पूर्व कमिश्नर भी मैदान में

इलाहाबाद के कमिश्नर रहे रिटायर आईएएस अफसर बादल चटर्जी ने शहर उत्तरी से नामांकन किया है। 1975 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए बादल चटर्जी ने 1999 में इविवि से ही एलएलबी की डिग्री हासिल की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें