फोटो गैलरी

Hindi Newsराज्य के 63 अफसरों की अकूत संपत्ति की फाइल खंगाल रही विजिलेंस

राज्य के 63 अफसरों की अकूत संपत्ति की फाइल खंगाल रही विजिलेंस

राज्य के अलग-अलग विभागों में तैनात 63 कर्मचारी और अधिकारियों की अकूत संपत्ति विजिलेंस की राडार पर है। सरकार से जांच की अनुमति मिलने के बाद आठ मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। 15...

राज्य के 63 अफसरों की अकूत संपत्ति की फाइल खंगाल रही विजिलेंस
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Feb 2017 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य के अलग-अलग विभागों में तैनात 63 कर्मचारी और अधिकारियों की अकूत संपत्ति विजिलेंस की राडार पर है। सरकार से जांच की अनुमति मिलने के बाद आठ मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। 15 मामलों की खुली जांच की जा रही है। विजिलेंस जल्द भ्रष्टाचार से जुड़े इन मामलों में बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

राज्य में सरकारी विभागों एवं सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार रोकने के लिए बनाए गए विजिलेंस विभाग अब हरकत में आता दिख रहा है। भ्रष्टाचार से खड़ी की गई अकूत संपत्ति के 63 मामलों में विजिलेंस की जांच तेज हो गई है। विजिलेंस सूत्रों की मानें तो आठ मामलों में सरकारी की अनुमति के बाद कार्रवाई के लिए फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। जबकि 15 मामलों की खुली जांच की जा रही है। इनमें संबंधित के बैंक खाते, प्रॉपर्टी एवं कारोबार पर लगाई गई रकम और अर्जित लाभ का हिसाब जोड़ा जा रहा है। भ्रष्टाचार से जुड़े 40 मामलों में गोपनीय जांच की जा रही है। इनमें लोगों ने लिखित और मौखिक रूप से साक्ष्य दिए गए हैं। जिसमें विजिलेंस की अलग-अलग टीमें अपने स्तर पर जांच कर रही है। इन मामलों में आरोपी को जांच की भनक तक नहीं है। जांच अफसर पूरी गोपनीयता के साथ अपने स्तर पर सबूत जुटाने में लगी है। नई सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार से जुड़े इन मामलों पर बड़ी कार्रवाई की उम्मीद लगाई जा रही है।

ये विभाग विजिलेंस की राडार पर

राजस्व विभाग, एमडीडीए, नगर निगम, नगर पालिकाएं, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, यूजेवीएनएल, समाज कल्याण विभाग, परिवहन विभाग और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले संस्थान शामिल हैं।

यहां करें शिकायत

विजिलेंस के कारगी चौक के पास स्थित ऑफिस में आकर लिखित और मौखिक शिकायत दे सकते हैं। एसएसपी विजिलेंस के मोबाइल नम्बर 9456591883, व्हाट्सएप नम्बर-9456592300 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों में सरकार से अनुमति मिलने के बाद जांच की जा रही है। सरकारी योजनाओं से अकूत संपत्ति जुटाने वाले भी विजिलेंस की नजर में हैं। अधिकांश मामलों में जांच जारी है। आम लोगों से भी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कराने को सहयोग मांगा जा रहा है।

डा.सदानंद दाते, एसएसपी विजिलेंस

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें