फोटो गैलरी

Hindi Newsहादसा : देवप्रयाग के पास जीप खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत

हादसा : देवप्रयाग के पास जीप खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत

देवप्रयाग-पौड़ी मोटरमार्ग पर बुलेरो वाहन के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि छह घायल हो गए। मृतकों में मां-बेटी समेत पांच पुरुष हैं। सूचना पर पहुंची पौड़ी पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर...

हादसा : देवप्रयाग के पास जीप खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Feb 2017 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

देवप्रयाग-पौड़ी मोटरमार्ग पर बुलेरो वाहन के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि छह घायल हो गए। मृतकों में मां-बेटी समेत पांच पुरुष हैं। सूचना पर पहुंची पौड़ी पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर रस्सों के सहारे घायलों को खाई से निकालकर मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सवा ग्यारह बजे एक बुलेरो वाहन देहरादून से पौड़ी जा रहा था। देवप्रयाग से 15 किमी आगे पौड़ी की ओर कुंडाधार के पास वाहन अचानक अनियंत्रत होकर करीब एक किलोमीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात घायल हो गए।

घटना की सूचना पर एसएसपी पौड़ी मुख्तार मोहसिन, सीओ धन सिंह तोमर, एडीएम रामजी शरण, प्रभारी थानाध्यक्ष देवप्रयाग बहाबाजार सोबत सिंह पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रस्सों के सहारे खाई में उतकर घायल और मृतकों को सड़क तक पहुंचाया। सभी घायलों को पहले सीएचसी बागी में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान 11 वर्षीय बच्ची सुमन ने दम तोड़ दिया। शेष सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर किया गया। मृतकों के शव पीएम के जिला जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिए हैं। 

मृतकों के नाम- हीमा देवी (30) पत्नी पदम सिंह, सुमन (11) पुत्री पदम सिंह निवासी स्योंली मल्ली पौड़ी, सीमा (28) पत्नी रमेश निवासी ग्राम झुनोली पट्टी बचणस्यूं रुद्रप्रयाग, दलवीर सिंह (40) पुत्र छोटा सिंह निवासी टिलाकांडा पट्टी बचणस्यूं, सरदार सिंह (40) पुत्र थेप सिंह निवासी 

घायलों के नाम- पदम सिंह (32) पुत्र उदय सिंह, सुजल सिंह (8) पुत्र पदम सिंह, संजना (3) पुत्री पदम सिंह निवासी स्योंली मल्ली पौड़ी, चांदनी (5) पुत्री रमेश सिंह, सलोनी (8 माह) पुत्री रमेश सिंह ग्राम झुनोली पट्टी बचणस्यूं, अनुप (34) पुत्र जयप्रकाश निवासी चंद्रबनी चोला थाना पटेलनगर देहरादून। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें