फोटो गैलरी

Hindi Newsसामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर जोर

सामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर जोर

शांतिकुंज हरिद्वार और उत्तरकाशी की ओर से आयोजित कार्यशाला में कई लोगों ने व्यसनों तथा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। साथ ही इन कुरीतियों को मिटाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की...

सामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर जोर
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Apr 2017 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

शांतिकुंज हरिद्वार और उत्तरकाशी की ओर से आयोजित कार्यशाला में कई लोगों ने व्यसनों तथा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। साथ ही इन कुरीतियों को मिटाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। नगर पालिका हाल में चल रही दो दिवसीय सप्त क्रांति अभियान कार्यशाला में शिक्षकों व अन्य लोगों ने प्रमुख विषयों नारी शिक्षा, मूल्य शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, योग के लाभ तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों पर विचार रखे। कहा कि नशे ने युवा पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है। शिक्षकों ने कन्याभ्रूण हत्या रोकने और नारी शिक्षा पर भी विचार रखे। कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से बढ़कर कार्य कर रही हैं। कहा कि महिला शिक्षा के फायदे और नशे के दुष्प्रभाव से समाज को जागरूक करना होगा। गायत्री परिवार के रमेश प्रसाद भट्ट ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। कहा कि हमें पर्यावरण से कई अनमोल वस्तुएं मिली हैं, लेकिन आज के समय में मनुष्य अपने लाभ के लिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसको रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। इस मौके पर केएस नौटियाल, जेएस बहुगुणा, हरि सिंह राणा, आशीष, राहुल,चंद्र प्रकाश बहुगुणा, मुरारी लाल भट्ट, महावीर प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें