फोटो गैलरी

Hindi NewsPM के खिलाफ बोलने वाले को हरा बने मंत्री, योगी कैबिनेट की 5 खास बातें

PM के खिलाफ बोलने वाले को हरा बने मंत्री, योगी कैबिनेट की 5 खास बातें

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 07:52 PM

गोरखपुर से पांच बार के सांसद आदित्यनाथ योगी यूपी के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल रामनाईक ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, पार्टी मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, केन्द्रीय मंत्री वैंकेया नायडू समेत तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस कैबिनेट की पांच खास बातें पढ़ें....

शाह ने मिलाया अखिलेश और मोदी को, मुलायम ने भी पीएम से की बातचीत


मसूद को हराने वाले सैनी राज्यमंत्री बने
उत्तर प्रदेश के नाकुर में कांग्रेस नेता इमरान मसूद को हराने वाले धरम सिंह सैनी को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। सैनी ने मसूद को 4000 वोटों से हराया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान, मसूद ने धमकी दी थी कि वह नरेंद्र मोदी के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।

PM के खिलाफ बोलने वाले को हरा बने मंत्री, योगी कैबिनेट की 5 खास बातें1 / 4

PM के खिलाफ बोलने वाले को हरा बने मंत्री, योगी कैबिनेट की 5 खास बातें


रीता ने 22 साल पहले राजनीति में रखा था कदम

स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी डॉ. रीता जोशी ने 1995 में इलाहाबाद से महापौर का चुनाव लड़कर सियासत में कदम रखा था। उत्तराखंड में जन्मी डॉ. रीता सपा सहित कई दलों की संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर भाजपा की जमुनोत्री गुप्ता को पराजित कर इलाहाबाद की पहली निर्वाचित महापौर बनी थीं। इसके बाद रीता का राजनीतिक कद बढ़ता रहा लेकिन विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। 

योगी कैबिनेट की पहली बैठक, किसानों का कर्ज हो सकता है माफ

PM के खिलाफ बोलने वाले को हरा बने मंत्री, योगी कैबिनेट की 5 खास बातें2 / 4

PM के खिलाफ बोलने वाले को हरा बने मंत्री, योगी कैबिनेट की 5 खास बातें

 

कल्याण सिंह की तीसरी पीढ़ी का धमाकेदार आगाज

दो बार सूबे के मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की तीसरी पीढ़ी का सियासी सफर का आगाज खासा धमाकेदार रहा। उन्हें योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है। जिले से अकेले राज्यमंत्री बनाए गए 26 वर्षीय संदीप कुमार सिंह पहली बार परिवार की परम्परागत सीट अतरौली से विधायक चुने गए हैं। खास बात यह है कि मंडल में एक ही लालबत्ती मिली है। जबकि हाथरस, एटा और कागसंज खाली हाथ रहे।


पहली बार जीते चुनाव और बन गए कैबिनेट मंत्री

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और एनडी तिवारी व वीपी सिंह की यूपी सरकार में मंत्री रहे चौधरी नौनिहाल सिंह के भतीजे सिद्धार्थनाथ सिंह (53 वर्ष) किसी पहचान के मोहताज नहीं। इलाहाबाद पश्चिम सीट से पहली बार भाजपा को जीत दिलाने का श्रेय सिद्धार्थनाथ को जाता है। खास बात यह कि सिद्धार्थनाथ खुद पहली बार किसी चुनाव मैदान में उतरे थे।

PM के खिलाफ बोलने वाले को हरा बने मंत्री, योगी कैबिनेट की 5 खास बातें3 / 4

PM के खिलाफ बोलने वाले को हरा बने मंत्री, योगी कैबिनेट की 5 खास बातें


 

राज्यमंत्री अतुल ने शपथ के दौरान पिता का नाम लिया
गाजियाबाद से भारतीय जनता पाटीर् (भाजपा) विधायक अतुल गर्ग ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री के रूप में शपथ-ग्रहण करते हुए अपने पिता का नाम लिया। उन्होंने शपथ-ग्रहण के दौरान कहा कि वह वह धरम चंद्र गर्ग के पुत्र हैं। अतुल गर्ग ने बहुजन समाज पाटीर् (बसपा) के सुरेश बंसल को गाजियाबाद में 70,000 से अधिक मतों से हराया है। यह दिल्ली के पास की विधानसभा सीट है।

मोहसिन योगी टीम का मुस्लिम चेहरा, राजनाथ के बेटे को नहीं मिली जगह

PM के खिलाफ बोलने वाले को हरा बने मंत्री, योगी कैबिनेट की 5 खास बातें4 / 4

PM के खिलाफ बोलने वाले को हरा बने मंत्री, योगी कैबिनेट की 5 खास बातें

अगला लेख पढ़ें
अगला लेख