फोटो गैलरी

Hindi Newsमातंगी ग्रुप ने सरेंडर किए 3 करोड़, आयकर की जांच शाखा ने किया सर्वे

मातंगी ग्रुप ने सरेंडर किए 3 करोड़, आयकर की जांच शाखा ने किया सर्वे

आयकर विभाग की जांच शाखा ने शहर के नामचीन मातंगी ग्रुप की ज्वैल कंपनी के यहां शुक्रवार को सर्वे किया। दोपहर को शुरु हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इकाई संचालकों ने विभाग के समक्ष तीन करोड़ रुपये का...

मातंगी ग्रुप ने सरेंडर किए 3 करोड़, आयकर की जांच शाखा ने किया सर्वे
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Mar 2017 10:29 PM
ऐप पर पढ़ें

आयकर विभाग की जांच शाखा ने शहर के नामचीन मातंगी ग्रुप की ज्वैल कंपनी के यहां शुक्रवार को सर्वे किया। दोपहर को शुरु हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इकाई संचालकों ने विभाग के समक्ष तीन करोड़ रुपये का सरेंडर किया। यह वह अघोषित आय है जिस पर विभाग तय प्रक्रिया के तहत टैक्स वसूलेगा। 

विभागीय टीमों ने इकाई के संजय प्लेस में इंपोरियम ब्लॉक स्थित कार्यालय पर खाते खंगाले। यहां खातों में दिखाए गए स्टॉक में अंतर मिला। ग्रुप की तरफ से जमीन और अन्य मदों में भारी निवेश किए जाने के भी कागजात मिले। बाजार के सूत्रों ने बताया कि ग्रुप शहर में एक भव्य मंदिर का निर्माण भी करा रहा है। इसको लेकर एक धार्मिक आयोजन शनिवार को होना है। इस ग्रुप का कॉमोडिटी ट्रेडिंग में कई राज्यों में अच्छा दखल माना जाता है। 

विभागीय कार्रवाई में उप निदेशक जांच राजेश गुप्ता, सहायक निदेशक जांच सुरेन्द्र कुमार, आईटीओ वीके धवन, निरीक्षक संतोष केसरी, जितेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह, मनोज श्रीधर, अशोक कुमार, रमेश राम आदि शामिल रहे। 

एनके एक्सपोर्ट पर भी सर्वे
आयकर टीम ने महिलाओं के परिधान और अन्य उपयोगी सामग्री बनाने वाली इकाई एनके एक्सपोर्ट के यहां भी सर्वे किया। इकाई के शास्त्रीपुरम में शास्त्रीपुरम स्थित एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्ट्रियल पार्क  ईपीआईपी  शुक्रवार दोपहर शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक चलती रही। विभागीय टीम का आरोप है कि निर्यातक के यहां तय मानकों के अनुसार खर्च नहीं दिखाए गए। इसके साथ ही मुनाफा दिखाने के तौर तरीके पर भी एतराज जताया गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें