फोटो गैलरी

Hindi Newsमंत्रियों ने कहा, सुशासन व विकास होगा उनका मुद्दा

मंत्रियों ने कहा, सुशासन व विकास होगा उनका मुद्दा

राजधानी लखनऊ को छह मंत्री मिले हैं। इनमें से चार विधायक और दो एमएलसी हैं। इन मंत्रियों में पास लखनऊ के लिए क्या है। अपने क्षेत्र व शहर की जनता के लिए उन्होंने क्या प्लान किया है, कैसे शहर की सूरत...

मंत्रियों ने कहा, सुशासन व विकास होगा उनका मुद्दा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी लखनऊ को छह मंत्री मिले हैं। इनमें से चार विधायक और दो एमएलसी हैं। इन मंत्रियों में पास लखनऊ के लिए क्या है। अपने क्षेत्र व शहर की जनता के लिए उन्होंने क्या प्लान किया है, कैसे शहर की सूरत संवारेंगे, पार्टी के एजेण्डे के इतर उनके पास क्या प्लान है..., इस बारे में ‘हिन्दुस्तान ने लखनऊ के मंत्रियों से बात की तो सभी ने विकास व सुशासन को अपना संकल्प लिया। महिलाओं की सुरक्षा से लेकर कानुन व्यवस्था दुरुस्त करने तक की बात कही। बातचीत के कुछ अंश...

सड़कें करेंगे दुरूस्त: आशुतोष टण्डन

लखनऊ की पूर्व विधान सभा क्षेत्र से विधायक व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ने कहा कि अब लखनऊ की सड़कें दुरुस्त होंगी व लोगों को शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। लखनऊ ही नहीं पूरे प्रदेश का तेजी से विकास होगा। पार्टी ने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा है। विकास हर क्षेत्र का होगा। मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के बारे में अच्छे से जानता हूं। समस्याओं से भी परिचित हूं। लम्बे समय बाद भाजपा की सरकार बनी है। इसका असर जनता को जल्दी ही दिखने लगेगा। मेरे पहले कार्यकाल में जो काम नहीं हो पाया था वह सब पूरा होगा।

अपराधों पर लगेगा अंकुश: बृजेश पाठक

लखनऊ मध्य विधान सभा क्षेत्र से विधायक व कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराधों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी थी। सपा सरकार में विकास व कानून व्यवस्था दोनों पटरी से उतर गया था। अब दोनों पटरी पर लौटेंगे। लखनऊ की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद होगी। यहां के हर नागरिक को सत्ता के बदलाव का असर दिखेगा। शहर में शान्ति होगी।

महिलाएं निडर होकर निकल सकेंगी बाहर: स्वाति सिंह

सरोजनीनगर सीट से विधाक व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा की बात कही। उन्होंने कहा अब सुशासन का राज आ गया है। महिलाएं बिना डर के घर के बाहर निकलें। उनकी सुरक्षा को लेकर हर संभव कदम उठाया जाएगा। सबसे पहले पार्टी के एजेन्डे पर काम होगा। पार्टी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एन्टी रोमियो स्क्वायड बनाने का निर्णय लिया है। स्क्वायड बनाकर गुण्डों को अन्दर किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें