फोटो गैलरी

Hindi Newsइलाहाबाद: पूर्व ब्लॉक प्रमुख BSP नेता की हत्या, BJP नेता पर केस दर्ज

इलाहाबाद: पूर्व ब्लॉक प्रमुख BSP नेता की हत्या, BJP नेता पर केस दर्ज

योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों यूपी के नए सीएम के रूप में शपथ ली और उसके कुछ घंटों बाद ही इलाहाबाद में एक बसपा नेता की हत्या कर दी गई। इलाहाबाद में बीएसपी नेता मो शमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक...

इलाहाबाद: पूर्व ब्लॉक प्रमुख BSP नेता की हत्या, BJP नेता पर केस दर्ज
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Mar 2017 12:24 PM
ऐप पर पढ़ें

योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों यूपी के नए सीएम के रूप में शपथ ली और उसके कुछ घंटों बाद ही इलाहाबाद में एक बसपा नेता की हत्या कर दी गई। इलाहाबाद में बीएसपी नेता मो शमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार कुछ लोग आए, उन्हें गोली मार दी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि गोली मारने वाले भाजपा के नेता थे। उनपर केस दर्ज हो गया है। उनके साथ तीन और लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज हो गया है। शमी ने चुनाव से पहले सपा को छोड़ बसपा का दामन थाम लिया था। पुलिस को जैसे ही इस वारदात का पता चला वो मौके पर पहुंच गई। 

बताया गया है कि मउआइमा के रहने वाले शमी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे चुके हैं। पुलिस ने बताया कि रविवार रात 9 बजे के आस-पास दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। शमी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को अब तक इस हत्या से जुड़ी कोई और जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मानती है कि चुनाव का मौसम था, इस दौरान किसी से कोई राजनीतिक रंजिश हुई होगी जिसका बदला कुछ इस तरह से लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें