फोटो गैलरी

Hindi Newsपुरोहित जी गये ससुराल तो इस गांव में नहीं मनी होली, जानिए कारण

पुरोहित जी गये ससुराल तो इस गांव में नहीं मनी होली, जानिए कारण

जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के खंरहटा गांव के मजरे में होली नही मनाई गई। होली न मनाने के पीछे कोई विवाद नही बल्कि दिलचस्प मामला सामने आया है। गांव ने यह फैसला वहां के बच्चों के लिए किया गया, जिससे...

पुरोहित जी गये ससुराल तो इस गांव में नहीं मनी होली, जानिए कारण
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 14 Mar 2017 12:53 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के खंरहटा गांव के मजरे में होली नही मनाई गई। होली न मनाने के पीछे कोई विवाद नही बल्कि दिलचस्प मामला सामने आया है। गांव ने यह फैसला वहां के बच्चों के लिए किया गया, जिससे गांव वालों ने होली ही नही मनाई।

हुआ यूं कि इस गांव के बच्चे ही बीते तीन साल से होलिका दहन करते आ रहे हैं। इस बार भी बच्चों ने होलिका दहन की तैयारियां जोर शोर से की थी। वजह सिर्फ इतनी थी कि एक पुरोहित अबकी कहा कि होलिका दहन वह करेगा। यहां अलग अलग बिरादरी के अलग अलग पुरोहित है। बच्चों ने यह बात मान ली, लेकिन होलिका दहन के दिन पुरोहित जी ससुराल चले गए।

देर रात तक नही लौटे और अपनी बिरादरी के लोगों को भी कहा कि बच्चों को होलिका दहन न करने देना। गांव के बच्चे होलिका दहन स्थल पर काफी देर खड़े रहे यहा तक कि सोमवार दोपहर तक इंतजार होता रहा। पुरोहित के न आने पर होलिका नही जली तो बच्चों ने होली न मनाने का निर्णय लिया। उनके साथ गांव के लोग भी आ गये। सबने चौपाल में होली न मनाने का निर्णय लिया।

प्रधान संजय सिंह ने बताया कि बच्चों की भावनाओ को देखते हुए ऐसा किया गया है। विवाद किसी से नही है। उन्होने कहा कि पुरोहित के ससुराल जाने से गांव के बच्चे खफा थे और होलिका दहन नही हुआ जिससे होली नही मनाई गई। एस ओ विनोद यादव ने बताया कि सूचना पर सिपाही भेजे गए थे, बच्चे नही माने तो इसलिए वे भी लौट आये।

डर से अभी नही लौटे पुरोहित जी : गांव वालों के फैसले की सूचना के बाद पुरोहित मंगलवार अभी तक गांव नही लौटे हैं। लोगों ने बताया कि उनके परिवार ने उन्हे होली न मनने की सूचना दी है इसीलिए वे गांव नही लौटे कि बच्चे और गांव वाले कुछ कर न डाले।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें