फोटो गैलरी

Hindi Newsशीला दीक्षित के बीमार होने की अफवाहों से कांग्रेसी परेशान

शीला दीक्षित के बीमार होने की अफवाहों से कांग्रेसी परेशान

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी और पी एल पुनिया ने मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी की उम्मीदवार शीला दीक्षित के बीमार होने की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि...

शीला दीक्षित के बीमार होने की अफवाहों से कांग्रेसी परेशान
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 31 Aug 2016 01:57 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी और पी एल पुनिया ने मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी की उम्मीदवार शीला दीक्षित के बीमार होने की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि श्रीमती दीक्षित को सिर्फ लखनऊ में यात्रा की शुरुआत करनी थी। इस यात्रा में उन्हें केवल कुशीनगर तक ही आना था। तय कार्यक्रम के तहत वह कुशीनगर से लौट गईं तो कुछ लोग उनके बीमार होने की अफवाह फैलाने लगे। 

उन्होंने स्पष्ट किया श्रीमती दीक्षित न तो बीमार है और न ही उनकी बढ़ती उम्र से कांग्रेस के मिशन-2017 की राह में कोई बाधा बन रही है। गौरतलब है कि 27 अगस्त को कुशीनगर में '27 साल- यूपी बेहाल यात्रा' को सम्बोधित कर शीला दीक्षित दिल्ली लौट गई थीं। इसी के बाद उनके बीमार होने की खबर फैल गई थी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी सत्ता विरोधी लहर से परेशान है। बहुजन समाज पार्टी तमाम नेताओं के दल छोड़ने के कारण खत्म हो रही है तो केन्द्र की भाजपा सरकार वादों को पूरा न करने के कारण जनता के दिल से उतर चुकी है। अब कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों को लेकर चल रही है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें