फोटो गैलरी

Hindi Newsनूरपुर गांव में सस्ते गल्ले के विवाद में हुआ संघर्ष, 20 घायल

नूरपुर गांव में सस्ते गल्ले के विवाद में हुआ संघर्ष, 20 घायल

क्षेत्र के नूरपुर गांव में पिछले काफी दिनों से सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर विवाद बना आ रहा था। प्रधान पक्ष सस्ते गल्ले के विक्रेता पर गरीबों को राशन वितरित नहीं करने का आरोप लगा रहा था, जबकि राशन...

नूरपुर गांव में सस्ते गल्ले के विवाद में हुआ संघर्ष, 20  घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 12 May 2016 02:56 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के नूरपुर गांव में पिछले काफी दिनों से सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर विवाद बना आ रहा था। प्रधान पक्ष सस्ते गल्ले के विक्रेता पर गरीबों को राशन वितरित नहीं करने का आरोप लगा रहा था, जबकि राशन डीलर पक्ष प्रधान पर अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगा रहा था। प्रधान पक्ष ने दो दिन पहले मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की थी। 

गुरुवार सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक बुलाई गई थी। आपूर्ति निरीक्षक अमित कुमार श्रीवस्तव बैठक में शामिल हुए। जैसे ही बैठक की कार्रवाई शुरू हुई तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। कुछ लोगों ने आपूर्ति निरीक्षक का घेराव कर लिया। 

इस दौरान स्कूली बच्चे कमरे में कैद हो गए। संघर्ष में ग्राम प्रधान निर्मेश देवी सहित दोनों पक्षों के 20 लोग घायल हो गए। ग्राम प्रधान ने घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने थाने पर घटना की तहरीर दे दी है। संघर्ष के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें