फोटो गैलरी

Hindi Newsछेड़छाड़ कर रहे मनचलों को लड़की ने पुलिस के डंडे से पीटा, VIDEO वायरल

छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को लड़की ने पुलिस के डंडे से पीटा, VIDEO वायरल

लखनऊ के गौतम पल्ली एरिया में एक लड़की ने छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को बीच सड़क पर पुलिस के डंडे से जमकर पीटा। लड़की के मुताबिक कुछ मनाचले लड़के बाइक पर उनका पीछा कर रहे थे और छेड़ रहे थे। जिसके बाद उसने...

छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को लड़की ने पुलिस के डंडे से पीटा, VIDEO वायरल
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 12:08 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ के गौतम पल्ली एरिया में एक लड़की ने छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को बीच सड़क पर पुलिस के डंडे से जमकर पीटा। लड़की के मुताबिक कुछ मनाचले लड़के बाइक पर उनका पीछा कर रहे थे और छेड़ रहे थे। जिसके बाद उसने पुलिस के डंडे से उनकी धुनाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ये घटना महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही 1090 हेल्पलाइन के ऑफिस के सामने की है। लड़कियों के एक ग्रुप को बाइक पर सवार लड़के छेड़ रहे थे। पहले तो लड़कियों ने इसे नजरअंदाज किया लेकिन जब मौजूद पुलिस वालों ने देखकर भी कोई ऐक्शन नहीं लिया तो उनमें से एक लड़की ने पुलिस का डंडा छीना और बदमाशों को पीटना शुरू कर दिया। इस पूरे घटना का वीडियो कल रात ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें