पति ने शक में ले ली पत्नी की जान, 9 माह की बेटी को लेकर फरार
उत्तरप्रदेश के खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र के गांव में बीवी पर शक करने वाले एक युवक ने हैरतंगेज काम किया। उसने अपनी पत्नी को चाकुओं से गोदकर मार डाला। इसके बाद अपनी 9 माह की बेटी को उठाकर भाग...
उत्तरप्रदेश के खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र के गांव में बीवी पर शक करने वाले एक युवक ने हैरतंगेज काम किया। उसने अपनी पत्नी को चाकुओं से गोदकर मार डाला। इसके बाद अपनी 9 माह की बेटी को उठाकर भाग गया।
शक में की पत्नी की हत्या
यह वारदात भीरा के मनहरिया गांव की है। यहां रहने वाले राम विलास की शादी दो साल पहले पिंकी (20) से हुई थी। इस बीच दोनों में बात-बात पर झगड़े होने लगे। पिंकी ने 9 माह पहले एक बेटी को जन्म दिया। पर तनाव कम नहीं हो सका। बताते हैं कि बुधवार रात भी राम विलास और पिंकी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद राम विलास ने पिंकी को चाकुओं से गोदकर मार डाला और अपनी 9 माह की बेटी को उठाकर भाग गया। लोग बताते हैं कि राम विलास को अपनी बीवी पर शक था कि वह मायके के किसी युवक के संपर्क में है।