फोटो गैलरी

Hindi Newsकौशाम्बी में भाइयों ने महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला

कौशाम्बी में भाइयों ने महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला

कौशाम्बी जिले के गम्भीरा पूरब गांव में एक महिला को उसके भाइयों ने कुल्हाड़ी से काट डाला। दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भाई फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

कौशाम्बी में भाइयों ने महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 14 Aug 2016 01:46 PM
ऐप पर पढ़ें

कौशाम्बी जिले के गम्भीरा पूरब गांव में एक महिला को उसके भाइयों ने कुल्हाड़ी से काट डाला। दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भाई फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है।

गम्भीरा पूराब निवासी बैजनाथ अपने बेटे सुरेंद्र के साथ फतेहपुर में रहता है। घर पर उसकी पत्नी सुबिहती देवी (40) और  11 वर्षीय बेटी पूजा थी। पूजा ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम वह मवेशियों के लिए चारा लेने चली गई थी। इसी बीच पइंसा के तेरहरा निवासी उसके मामा सुरेश और नरेश आए और सुबिहती को कुल्हाड़ी से काट डाला। वापस लौटने पर घर पर पड़ी खून से लथपथ लाश देख उसकी चीख पड़ी। 

चीखपुकार सुनकर पड़ोसी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद सीओ सिटी रमाकांत यादव, कोतवाल मो. हासिम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की छानबीन के बाद मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 
महिला की हत्या की सूचना पर फोर्स भेजा गया था। प्रारम्भिक जांच में मामला अवैध सम्बंधों का पता चला है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
वीके मिश्र, एसपी, कौशाम्बी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें