फोटो गैलरी

Hindi Newsसंतों का दल सपा का था, हुकुम सिंह अब शामली की सूची जारी करेंगे

संतों का दल सपा का था, हुकुम सिंह अब शामली की सूची जारी करेंगे

कैराना से पलायन का मुद्दा उठाने के बाद भाजपा सांसद हुकुम सिंह अब शामली से पलायन करने वालों की सूची जारी करेंगे। उन्होंने पिछले दिनों कैराना भेजे गए संतों के दल को झूठा करार देते हुए सपा समर्थित...

संतों का दल सपा का था, हुकुम सिंह अब शामली की सूची जारी करेंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Jun 2016 02:48 PM
ऐप पर पढ़ें

कैराना से पलायन का मुद्दा उठाने के बाद भाजपा सांसद हुकुम सिंह अब शामली से पलायन करने वालों की सूची जारी करेंगे। उन्होंने पिछले दिनों कैराना भेजे गए संतों के दल को झूठा करार देते हुए सपा समर्थित बताया। उन्होंने फिर दोहराया कि मामला कानून-व्यवस्था का है। सपा इसे दूसरा मोड़ देना चाहती है। 

गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस में सांसद ने कहा कि खराब कानून-व्यवस्था के कारण शामली से भी पलायन हुआ है। पिछले दिनों रंगदारी के लिए मेडिकल स्टोर संचालक पर हुई फायरिंग इसकी गवाह है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की लड़ाई लड़ने के लिए जो संभव प्रयास होगा वह किया जाएगा। धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। शामली से भी पलायन हुआ। इसकी सूची जल्दी ही जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि संतों का जो दल कैराना आया था। वह सपा समर्थित था। कानून-व्यवस्था के मामले तक में उन्होंने सच नहीं बोला। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें