फोटो गैलरी

Hindi Newsसम्भल में डकैती के दौरान वृद्दा की हत्या

सम्भल में डकैती के दौरान वृद्दा की हत्या

संभल में बदमाशों ने कहर बरपाते हुए एक घर में डाका डाला। डकैती के विरोध पर घर में मौजूद माँ बेटी को बेरहमी से मारा पीटा। जिसमें वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बेटी की हालात गंभीर है। पुलिस...

सम्भल में डकैती के दौरान वृद्दा की हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 01 May 2016 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

संभल में बदमाशों ने कहर बरपाते हुए एक घर में डाका डाला। डकैती के विरोध पर घर में मौजूद माँ बेटी को बेरहमी से मारा पीटा। जिसमें वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बेटी की हालात गंभीर है। पुलिस अधिकारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। 

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के  सैंजना मुस्लिम गांव में महिला अपनी माँ के साथ घर में रहती है।जबकि उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है। शनिवार की रात को महिला अपनी माँ व एक साल के बेटे के साथ घर में सो रही थी। आधी रात के बाद आधा दर्जन बदमाश घर में घुस आये ओर लूटपाट शुरू कर दी। महिला और उसकी मां ने विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों को लाठी डंडों और सरियों से पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों की पिटाई से वृद्धा की मौत हो गयी। जबकि महिला गंभीर है। बदमाश कितना सामान ले गए यह महिला के होश में आने पर पता चल पायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें