फोटो गैलरी

Hindi Newsकमला नगर में चांदी कारोबारी की गोली मारकर हत्या

कमला नगर में चांदी कारोबारी की गोली मारकर हत्या

लंगड़े की चौकी-बल्केश्वर मार्ग पर रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने चांदी कारोबारी रामकुमार अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी। ली पायल के मालिक अपने कर्मचारी युगल के साथ स्कूटर पर अपने घर लौट रहे...

कमला नगर में चांदी कारोबारी की गोली मारकर हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Mar 2017 08:48 AM
ऐप पर पढ़ें

लंगड़े की चौकी-बल्केश्वर मार्ग पर रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने चांदी कारोबारी रामकुमार अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी। ली पायल के मालिक अपने कर्मचारी युगल के साथ स्कूटर पर अपने घर लौट रहे थे। बदमाशों की संख्या तीन थी। फायरिंग करने वाले बदमाश ने नकाब पहन रखा था। बदमाशों का इरादा सिर्फ हत्या या वे लूट के इरादे से भी आए थे। यह साफ नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सिर्फ हत्या ही मान रही है।

घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। सीताराम कॉलोनी फेस टू (बल्केश्वर) निवासी रामकुमार अग्रवाल उर्फ रामू की चौबेजी का फाटक में ली पॉयल के नाम से फर्म है। रात को वह दुकान बंद करके कमला नगर निवासी कर्मचारी युगल के साथ घर लौट रहे थे। युगल स्कूटर चला रहा था। वह पीछे बैठे थे। युगल ने बताया कि लंगड़े की चौकी से हाईवे क्रास करते ही घटना हुई। इस जगह अंधेरा था। उसे गोली की आवाज सुनाई पड़ी। कुछ समझ नहीं आया। झटके से बाइक सवार स्कूटर के बराबर में आए। एक गोली पास से मालिक को मारी। गोली लगते ही वह उसके कंधे पर गिर पड़े। उसने स्कूटर दौड़ाया। अमर हॉस्पिटल पर रोका। वहां रामकुमार अग्रवाल को एडमिट नहीं किया गया। वे एंबुलेंस से उन्हें नर्सिंग होम लेकर भागे। वहां डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। यह देख संजय प्लेस स्थित जीजी नर्सिंग होम लेकर आए।

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स नर्सिंग होम आ गया। व्यापारियों में आक्रोश था। उन्होंने हंगामा कर दिया। एसएसपी ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। व्यापारियों ने जल्द घटना का खुलासा नहीं होने पर आगरा बंद की चेतावनी दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें